Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

मैं सरकारी नौकर नहीं हूं, मुझे बोलने का अधिकार है : काटजू

नई दिल्‍ली : प्रेस काउंसिल के चेयरमैन जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने कहा है कि अक्सर ये बोला जाता है कि वो सरकारी कर्मचारी हैं इसलिए किसी के खिलाफ नहीं बोल सकते. काटजू ने कहा कि प्रेस काउंसिल के चेयरमैन पद पर रहते हुए भी उन्हें बोलने का अधिकार है. अंग्रेजी अखबार 'द हिन्दू' अखबार में लिखे लेख में काटजू ने कहा है कि कुछ लोगों की तरफ से लोगों के बीच ये भ्रम फैलाया जा रहा है इसीलिए उन्होंने ये जवाब दिया है.

नई दिल्‍ली : प्रेस काउंसिल के चेयरमैन जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने कहा है कि अक्सर ये बोला जाता है कि वो सरकारी कर्मचारी हैं इसलिए किसी के खिलाफ नहीं बोल सकते. काटजू ने कहा कि प्रेस काउंसिल के चेयरमैन पद पर रहते हुए भी उन्हें बोलने का अधिकार है. अंग्रेजी अखबार 'द हिन्दू' अखबार में लिखे लेख में काटजू ने कहा है कि कुछ लोगों की तरफ से लोगों के बीच ये भ्रम फैलाया जा रहा है इसीलिए उन्होंने ये जवाब दिया है.

काटजू के मुताबिक, 'प्रेस काउंसिल के चेयरमैन की नियुक्ति सरकार नहीं करती बल्कि इस पद के लिए चयन राज्य सभा के सभापति, लोकसभा स्पीकर और प्रेस काउंसिल के प्रतिनिधि करते हैं. इस कमेटी ने प्रेस काउंसिल अध्यक्ष के लिए मेरा चयन किया है, इसलिए मैं सरकारी कर्मचारी नहीं हूं. हर सरकारी कर्मचारी का कोई बॉस होता है, मेरा कोई बॉस नहीं है. स्वतंत्र कमेटी ने मुझे स्वतंत्र अधिकार दिए हैं.'

उन्‍होंने कहा, 'ये तर्क दिया जा सकता है कि मैं सरकार से सैलरी लेता हूं, लेकिन हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जज को भी तो सरकार से ही तनख्वाह मिलती है तो क्या वे सभी सरकारी कर्मचारी हो गए और सरकार के खिलाफ कोई फैसला नहीं सुना सकते? कुछ लोग कह रहे हैं कि मैंने सिर्फ गैर कांग्रेसी सरकारों की आलोचना की है तो मैं उनको ये बताना चाहता हूं कि मैंने महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली की सरकार की भी आलोचना की है.' (एबीपी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...