Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

रीडरशिप घटाने वाला सर्वे जागरण को मंजूर नहीं

नई दिल्ली। देश के सभी समाचार पत्रों के बीच दैनिक जागरण ने लगातार 26वीं बार पहले पायदान पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। हालांकि, आइआरएस के जून-दिसंबर, 2013 सर्वेक्षण के मुताबिक देश के ज्यादातर अखबारों की रीडरशिप घटी है, लेकिन बावजूद इसके दैनिक जागरण को देश का नंबर एक अखबार घोषित किया गया है।

नई दिल्ली। देश के सभी समाचार पत्रों के बीच दैनिक जागरण ने लगातार 26वीं बार पहले पायदान पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। हालांकि, आइआरएस के जून-दिसंबर, 2013 सर्वेक्षण के मुताबिक देश के ज्यादातर अखबारों की रीडरशिप घटी है, लेकिन बावजूद इसके दैनिक जागरण को देश का नंबर एक अखबार घोषित किया गया है।

आइआरएस की ओर से सर्वेक्षण एजेंसी एसी नील्सन ने यह जो सब्जबाग दिखाया था कि वह कंप्यूटरीकृत वैज्ञानिक आधार पर सर्वे करेगी उस पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यही कारण है कि दैनिक जागरण सर्वेक्षण की प्रक्रिया और उसके नतीजों का विरोध करता है। इस सर्वेक्षण में रीडरशिप को लेकर बहुत विसंगतियां है और वह सर्कुलेशन की वास्तविकता को नकारता है, जबकि सर्कुलेशन ही रीडरशिप का मूल आधार और उसकी आत्मा होता है।

आइआरएस-2013 के सर्वेक्षण में जो वास्तविक स्थिति दिखाने की कोशिश की गई है वह हकीकत से बड़ी हद तक दूर है। सर्वेक्षण के नतीजों ने अखबारों के सर्कुलेशन को हाशिये पर ले जाने का काम किया है। सर्वेक्षण के लिए जो पद्धति अपनाई गई है उस पर सवालिया निशान इसलिए लग गए हैं, क्योंकि वह इस नतीजे पर पहुंचता है कि किसी शहर में एक अखबार की एक प्रति को तो 10-12 लोग पढ़ते हैं, लेकिन दूसरे अखबार की एक प्रति को महज दो-तीन लोग और वह भी उसे जो उस शहर का शीर्ष अखबार है।

बतौर उदाहरण कानपुर में दैनिक जागरण की एक प्रति को पढ़ने वालों की संख्या दो ही बताई गई है। वहीं प्रतिद्वंद्वी अखबार की एक प्रति को पढ़ने वालों की संख्या 11 बताई गई है। यही विसंगति वाराणसी में भी है। यहां दैनिक जागरण की एक प्रति पढ़ने वालों की औसत संख्या 2.6 बताई गई है और प्रतिद्वंद्वी अखबार की एक प्रति को 4.8 पाठक दिए गए हैं। सभी राज्यों के कुछ इलाकों में इसी तरह के हास्यास्पद आकलन किए गए हैं।

कई जगहों पर निकटतम प्रतिद्वंद्वी अखबार वहां के अग्रणी अखबार का महज 30 फीसद है, लेकिन आइआरएस ने उन जगहों पर प्रतिद्वंद्वी को नंबर एक बता दिया है। इन्हीं विसंगतियों के चलते सर्वेक्षण के नतीजे सवालों के घेरे में आ गए हैं। दैनिक जागरण ने सर्वेक्षण के नतीजों पर सख्त एतराज जताया है।

दैनिक जागरण का कहना है कि आइआरएस, 2013 में उसे भले ही नंबर एक अखबार घोषित किया गया हो, लेकिन इसके बावजूद वह इसकी अनदेखी नहीं कर सकता कि यह मौजूदा समय का सबसे ज्यादा खामियों भरा सर्वेक्षण है। दैनिक जागरण सच्चाई के साथ है और इसी कारण इस सर्वेक्षण से असहमत है। (जागरण)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...