Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

वरिष्ठ पत्रकार मिश्रीलाल गुप्ता का निधन

जयपुर। भरतपुर जिला मुख्यालय के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद श्री मिश्रीलाल गुप्ता का सोमवार को निधन हो गया। वे करीब 81 वर्ष के थे उनका स्वास्थ्य खराब होने की वजह से उन्हें आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने सोमवार सुबह अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार भरतपुर में किया गया। मिश्रीलाल गुप्ता ने 1958 से अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत दिल्ली से प्रकाशित “दैनिक वीर अर्जुन” के संवाददाता के रूप में की थी।

वे दो दशक से अधिक समय तक “हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी” के भरतपुर प्रतिनिधि के बतौर कार्य करते रहे। बाद में वे “राजस्थान पत्रिका” भरतपुर के ब्यूरो चीफ भी रहे। उन्होंने करौली-भरतपुर से प्रकाशित “दैनिक पूर्वी राजस्थान” और साप्ताहिक “सही दिशा” का सम्पादन भी किया। अपने अंतिम समय में वे “राजस्थान पत्रिका” के भरतपुर संस्करण के लिए ब्रजभाषा में दोहे लिखते रहे। उनके परिवार में तीन पुत्र एवं एक पुत्री है। मृदुभाषी, मिलनसार और समाजसेवी श्री गुप्ता वर्षों तक “श्री हिन्दी साहित्य समिति“ भरतपुर से भी जुड़े रहे। वे नगर परिषद भरतपुर के पार्षद भी रहे। उनके निधन पर हिन्दुस्थान समाचार परिवार सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...