Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

विवेक, नवीन, सुरेंद्र, राजीव, अंतिमा एवं जनार्दन को अमर उजाला पत्रकारिता फैलोशिप

अमर उजाला फाउंडेशन ने वर्ष 2013 के लिए पत्रकारिता फैलोशिप प्रदान करने की घोषणा कर दी है। पर्यावरणविद अनुपम मिश्र की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल ने इसका चयन किया। गाजियाबाद के विवेक मिश्र को अमर उजाला फाउंडेशन की राष्ट्रीय फैलोशिप के लिए घाघरा की तबाही और विस्थापितों का दर्द विषय मिला। गुड़गांव के नवीन पंचाल को अरावली पर्वत श्रृंखला में खनन व पेड़ों की कटान से पैदा हुई समस्याओं के उपर काम करने को मिला। जबकि चंडीगढ़ के सुरेंद्र बांसल को शिक्षा का नवाचार विषयों पर काम करने के लिए चुना गया है।

सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर काम करने के लिए हिन्दी के पत्रकारों को प्रेरित करने के उद्देश्य से यह फैलोशिप योजना शुरू की गई है। उल्लेखनीय है कि इसी क्रम में अमर उजाला में काम कर रहे पत्रकारों के लिए भी फैलोशिप शुरू हुई है। इसके तहत इस वर्ष के लिए निर्णायक मंडल ने राजीव गुप्ता (सीतापुर) को गन्ना सूचना प्रणाली पर, अंतिमा सिंह (नोएडा) को खाप पंचायतों और जर्नादन सिंह (बरेली) को सोशल मीडिया पर काम करने के लिए चुना गया है।

अमर उजाला पत्र समूह ने अपने सामाजिक सरोकारों को मजबूती देने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन के माध्यम से जमीनी काम करने की हाल ही में शुरुआत की है। इसके संरक्षकों में विश्व विख्यात भौतिक विज्ञानी व शिक्षाविद प्रो. यशपाल भी शामिल हैं। (अमर उजाला)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...