श्री न्यूज से खबर है कि पश्चिमी यूपी के कई जिलों के स्ट्रिंगरों को हटाकर नए स्ट्रिंगर बनाए गए हैं. अजय उपाध्याय के आने के बाद से श्री न्यूज प्रबंधन अपनी टीम को मजबूत करने की कवायद में जुटा हुआ है ताकि चैनल को पहचान दिलाई जा सके. पिछले एक साल से यूपी में संचालित हो रहा श्री न्यूज अपनी पहचान नहीं बना पाया है. इसलिए नए और ऊर्जावान लोगों को चैनल से जोड़ा जा रहा है. राजीव प्रताप सैनी को पश्चिमी यूपी का हेड बनाए जाने के बाद इस रीजन में आने वाले जिलों के स्ट्रिंगरों को भी बदल दिया गया है.
सहारनपुर में राजेश जैन, मुजफ्फरनगर में नीरज त्यागी, श्यामली में अमित शर्मा, बागपत में अजय कुमार, बिजनौर में नाहिद फातिमा, मेरठ में अमित कुमार, बुलंदशहर में विपिन शर्मा तथा हापुड़ में चेतन प्रकाश को स्ट्रिंगर बनाया गया है. इनके अलावा मेरठ में चंद्रशेखर पांडेय को कैमरामैन नियुक्त किया गया है. चंद्रशेखर मेरठ के जाने माने कैमरामैन हैं. श्री न्यूज ने मेरठ के मंगल पांडेय नगर में अपना ब्यूरो कार्यालय भी खोल लिया है.






