Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

सहारनपुर में आजतक के पत्रकार समेत नौ के खिलाफ मुकदमा

सहारनपुर के वरिष्‍ठ पत्रकार व आजतक चैनल के रिपोर्टर अनिल भारद्वाज समेत नौ लोगों पर मुकदमा कायम हुआ है. यह मुकदमा भोलानाथ नामक व्‍यक्ति ने दर्ज कराया है. अनिल पर आरोप लगाया गया है कि वे फर्जी त‍रीके से पॉवर आफ अटार्नी बनवाए एक व्‍यक्ति से जमीन खरीद रहे थे. इस मामले की जानकारी जब भोला नाथ को हुई तो उन्‍होंने सदर थाने में आईपीसी की धारा 420, 467, 471, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है.  

सहारनपुर के वरिष्‍ठ पत्रकार व आजतक चैनल के रिपोर्टर अनिल भारद्वाज समेत नौ लोगों पर मुकदमा कायम हुआ है. यह मुकदमा भोलानाथ नामक व्‍यक्ति ने दर्ज कराया है. अनिल पर आरोप लगाया गया है कि वे फर्जी त‍रीके से पॉवर आफ अटार्नी बनवाए एक व्‍यक्ति से जमीन खरीद रहे थे. इस मामले की जानकारी जब भोला नाथ को हुई तो उन्‍होंने सदर थाने में आईपीसी की धारा 420, 467, 471, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है.  

थाना सदर में दी गई शिकायत में भोला नाथ, निवासी मोहल्ला मुफ्ती हाल, शक्ति नगर ने कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार अनिल भारद्वाज ने अपने साथियों के साथ जालसाजी करके एक फर्जी पावर ऑफ़ अटार्नी उनके नाम से बनवाई. उन्‍होंने उनके फर्जी हस्‍ताक्षर भी कर लिए लेकिन फोटो किसी दूसरे की लगा दी. पॉवर आफ अटार्नी तैयार होने के दो दिन बाद ही अनिल ने जमीन का बैनाम अपने और अपने साथी राकेश कश्‍यप के नाम करा लिया. इसके बाद जमीन बेचने की तैयारी शुरू की गई तब उन्‍हें इस बात की जानकारी मिली.

भोलानाथ की शिकायत पर पुलिस ने सदर थाने में राकेश कुमार कश्यप, रविंदर, धरम सिंह, विजय कुमार गुप्ता, अनिल भारद्वाज, सुमित कश्यप, अभिषेक, बृजमोहन और कलम सिंह एडवोकेट के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुक़दमा कायम किया है. मामले की जाँच की जा रही है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोप गंभीर है और सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. हालांकि अखबारों को दिए गए अपने बयान में अनिल भारद्वाज ने कहा है कि उन्‍हें गलत फंसाया जा रहा है, वे तो जमीन खरीद रहे थे. जिसने फर्जी पॉवर आफ अटार्नी बनवाई है कार्रवाई तो उसके खिलाफ किया जाना चाहिए.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...