Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

सहारा का नया ऑफिस… किराया सवा सौ करोड़ रुपये

मुंबई : अपनी रहस्‍यमय दुनिया से सबको हैरान कर देने वाले सुब्रत रॉय ने एक बार फिर लोगों को अचम्‍भे में डाल दिया है. अब उनकी कंपनी का नया लखनऊ से मुंबई शिफ्ट कर लिया है. हैरानी कंपनी के ऑफिस की शिफ्टिंग नहीं बल्कि इसका किराया है. इस नए आफिस का सालाना किराया एक अरब से भी ज्‍यादा है. जी हां हैरान मत होइए, यह सच है. मुंबई के प्रसिद्ध बांद्रा-कुर्ला कॉमप्लेक्स में एक ऑफिस का किराया इतना ही है.

मुंबई : अपनी रहस्‍यमय दुनिया से सबको हैरान कर देने वाले सुब्रत रॉय ने एक बार फिर लोगों को अचम्‍भे में डाल दिया है. अब उनकी कंपनी का नया लखनऊ से मुंबई शिफ्ट कर लिया है. हैरानी कंपनी के ऑफिस की शिफ्टिंग नहीं बल्कि इसका किराया है. इस नए आफिस का सालाना किराया एक अरब से भी ज्‍यादा है. जी हां हैरान मत होइए, यह सच है. मुंबई के प्रसिद्ध बांद्रा-कुर्ला कॉमप्लेक्स में एक ऑफिस का किराया इतना ही है.

सहारा का नया आफिस इसी कांम्‍पलेक्‍स में शिफ्ट हुआ है तथा तमाम सुविधाओं से लैस है और बिल्कुल मॉडर्न है. यह ऑफिस 3.5 लाख वर्ग फुट में है, इसके लिए ग्रुप 11 करोड़ रुपए महीने का किराया देगा, यानी साल में वह 132 करोड़ के आसपास की रकम किराए पर ही खर्च करेगा. इस तरह से यह देश का सबसे महंगा ऑफिस होगा. देश की तमाम कंपनियों का इतना सालाना टर्न ओवर नहीं होगा, जितना सहारा एक साल में किराए पर खर्च करेगा.

सहारा में पिछले कुछ समय के हलचल ने सबको आश्‍चर्य में डाल रखा है. तमाम मुश्किलें झेलते हुए भी सहारा कई चमत्‍कार करता जा रहा है. सेबी को बिना बताए दो कंपनियों के नाम पर लिए गए पैसे को लौटाने का निर्देश सैट ने दिया है. सहारा बैंकिंग में पैसा जमा करने वालों को भी अलगे दो से तीन सालों में पैसा लौटाने हैं. कुछ दिन पहले ही सहारा ने पांच सौ करोड़ में फोर्स इंडिया में 42.5 प्रतिशत हिस्‍सेदारी खरीदी थी. उसके बाद अब इतने महंगा किराया, सभी को अचंभित किया है.

गौरतलब है कि यह ऑफिस जिस बिल्डिंग में है उसका नाम है क्रेसेंज़ो और इसे विकसित किय़ा है परीनी डेवलपर्स ने. इसे डिजाइन किया है देश के जाने-माने आर्किटेक्ट हफीज़ कॉन्ट्रैक्टर ने. इस बिल्डिंग की गिनती मुंबई के शानदार और जानदार भवनों में होती है. 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...