Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

सीएम के कार्यक्रम में इलेक्‍ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों से अभद्रता

आगरा से खबर है कि यहां रविवार को आयोजित किए गए मुख्‍यमंत्री के कार्यक्रम में पत्रकारों से अभद्रता की गई. मुख्‍यमंत्री के साथ उनके गृह क्षेत्र सैफई से आए उनकी बिरादरी के ही तमाम लोगों ने मीडिया को कवरेज करने से रोक दिया. इतना ही वे लोग मीडिया के कैमरे के सामने भी आ गए तथा दो टूक कहा कि हम आगे से नहीं हटेंगे. आपको जो करना हो कर लो. यही नहीं इस दौरान कई पत्रकारों को घुसने तक नहीं दिया गया, जिसमें महुआ न्‍यूज, एबीपी न्‍यूज और न्‍यूज एक्‍सप्रेस आदि के पत्रकार शामिल हैं. 

इन हालातों से परेशान पत्रकारों ने डंप लेकर अपनी खबर भेजी. इस बाबत प्रिंट मीडिया के लोगों का कहना है कि इन पत्रकारों का कोई वजूद नहीं है इसलिए इन्‍हें भीतर जाने से रोका गया क्‍योंकि यह लोग बैठकर केवल थाने-चौकी की दलाली करते हैं, जिनमें से कई अड्डा संजय प्‍लेस स्थित चौकी पर लगता है. अगर प्रसाशन में दम है तो हम लोगों को भीतर जाने से रोककर दिखाता तब पता चल जाता कि क्‍या औकातहै उस अधिकारी की. बहरहाल कई पत्रकार इस मामले में कप्‍तान महोदय से मिलने की जुगत में थे लेकिन जिस अधिकारी ने अभद्रता की थी वह कप्‍तान साहब की जाति का था इसलिए कोई बात नहीं बनी और बेचारे इलेक्‍ट्रानिक मीडिया के पत्रकार अपना सा मुंह लेकर वापस चले आए. 
 
आगरा से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट. 
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...