Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

सीएम से मिले पत्रकार, महाराष्‍ट्र में बन सकता है पत्रकार रक्षा कानून

अगले कैबिनेट के सामने पत्रकार हमला विरोधी कानून बिल रखने की घोषणा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कल की. महाराष्ट्र पत्रकार हमला विरोधी कृती समिति की और से महाराष्ट्र में पत्रकार सुरक्षा कानून लाने की मांग की जा रही है. इसी मांग को लेकर बृहस्पतिवार को समिति के नेतृत्व में पनवेल से वर्षा कार रैली का आयोजन समिति के अध्यक्ष एसएम देशमुख के नेतृत्व में किया गया था.

अगले कैबिनेट के सामने पत्रकार हमला विरोधी कानून बिल रखने की घोषणा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कल की. महाराष्ट्र पत्रकार हमला विरोधी कृती समिति की और से महाराष्ट्र में पत्रकार सुरक्षा कानून लाने की मांग की जा रही है. इसी मांग को लेकर बृहस्पतिवार को समिति के नेतृत्व में पनवेल से वर्षा कार रैली का आयोजन समिति के अध्यक्ष एसएम देशमुख के नेतृत्व में किया गया था.

रैली में महाराष्ट्र के अलग अलग हिस्से से आईं 90 कारें और 300 पत्रकारों ने हिस्सा लिया. रैली पनवेल से होते हुए कोंकण भूवन, वाशी, चेंबूर, दादर से सीएसटी गई, वहां पुलिस ने रैली को रोक दिया. राज्य के गृह मंत्री आरआर पाटिल ने आझाज मैदान आकर रैली को संबोधित किया. उन्‍होंने कहा कि महाराष्ट्र में पत्रकार हमला विरोधी कानून और पेंशन की जो मांग कर रहे हैं वह उचित है, यह मांगें पूरी होनी चाहिए. अगर जनप्रतिनिधि, डॉक्टर और कई लोगों के यह सुविधा मिलती है तो लोकतंत्र का चौथा आधार स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकरों को भी इस कानून की सुविधा मिलनी चाहिए. आरआर पाटिल की इस भूमिका का पत्रकार हल्ला विरोधी कृती समिति ने खुले दिल से स्वागत किया है. उपस्थित 300 पत्रकारों ने तालियां बजाकर आनंद प्रकट करते हुए आरआर पाटिल को धन्यवाद दिया.

बाद में एसएम देशमुख के नेतृत्ववाले एक प्रतिनिधि मंडल ने सह्याद्री अतिति गृह में मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के दोनों मांगों को लेकर सकारात्‍मक द्ष्टिकोण अपनाते हुए आने वाले कैबिनेट मीटिंग में कानून का प्रस्‍ताव रखने का आश्‍वासन दिया. पेंशन के विषय में उन्‍होंने कहा कि जिन अन्‍य राज्‍यों में पेंशन योजना की शुरुआत हुई है, वहां के स्‍कीम की जानकारी लेकर महाराष्‍ट्र में पेंशन योजना शुरू करने के बारे में सोचा जाएगा.

मुख्‍यमंत्री ने खुद कहा कि मेरा मानना है कि महाराष्‍ट्र में पत्रकार के लिए रक्षा कानून होना चाहिए, लकिन इस विषय में कुछ लोगों की अलग राय होने से इस कानून को लाने में देरी हो रही है. सर्वसम्‍मति से यह कानून बनाने की कोशिश मैं कर रहा हूं. इस पर समिति ने मुख्‍यमंत्री को धन्‍यवाद दिया. उल्‍लेखनीय है कि महाराष्‍ट्र में आए दिन पत्रकारों पर हमले होते रहते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...