Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

सुधीर चौधरी और समीर आहलूवालिया की गिरफ्तारी पर इन्‍होंने क्‍या लिखा?

जी न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी और जी बिजनेस के संपादक समीर आहलूवालिया को दिल्‍ली पुलिस ने ब्‍लैकमेलिंग में गिरफ्तार किया है. सोशल मीडिया पर तो इन दोनों संपादकों की गिरफ्तारी का ज्‍यादातर लोगों ने स्‍वागत किया है. कारण कि इन जैसे लोगों के चलते ही मीडिया बदनाम हो रही है. इन्‍हीं दलालियों और ब्‍लैकमेलिंग के जरिए ऐसे लोग शीर्ष पर पहुंच रहे हैं और पूरे माहौल को गंदा कर रहे हैं. सभी बड़े अखबार तथा चैनलों की वेबसाइटों ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया है. आप भी पढ़े किसने क्‍या लिखा?

जी न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी और जी बिजनेस के संपादक समीर आहलूवालिया को दिल्‍ली पुलिस ने ब्‍लैकमेलिंग में गिरफ्तार किया है. सोशल मीडिया पर तो इन दोनों संपादकों की गिरफ्तारी का ज्‍यादातर लोगों ने स्‍वागत किया है. कारण कि इन जैसे लोगों के चलते ही मीडिया बदनाम हो रही है. इन्‍हीं दलालियों और ब्‍लैकमेलिंग के जरिए ऐसे लोग शीर्ष पर पहुंच रहे हैं और पूरे माहौल को गंदा कर रहे हैं. सभी बड़े अखबार तथा चैनलों की वेबसाइटों ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया है. आप भी पढ़े किसने क्‍या लिखा?

 
ज़ी न्यूज़ और जी बिजनेस के संपादक हुए गिरफ्तार
 
नई दिल्ली: ज़ी न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी और ज़ी बिजनेस के संपादक समीर अहलूवालिया को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिंदल स्टील और पावर ग्रुप के मालिक नवीन जिंदल की शिकायत पर यह गिरफ्तारियां हुई हैं. नवीन जिंदल कांग्रेस के सांसद भी हैं. नवीन जिंदल ने आरोप लगाया था कि कोयला घोटाले पर कवरेज रोकने के बदले जी न्यूज़ की ओर से 100 करोड़ मांगे गए थे.
 
जिंदल के आरोपों को सुधीर चौधरी और समीर अहलूवालिया ने नकारा था. गिरफ्तारी पर ज़ी न्यूज और ज़ी बिजनेस का पक्ष अभी नहीं आया है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया था जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. इन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा. ग़ौरतलब है कि जिंदल ने मीडिया के सामने अपनी कंपनी के ओर से लगाए गए आरोपों के समर्थन में एक वीडियो दिखाया था जिसमें कथित रुप से कोयला घोटाले पर कवरेज रोकने के बदले जी न्यूज़ की ओर से 100 करोड़ मांगे गए थे. (एबीपी)


 
जी समूह के दो सम्पादक गिरफ्तार, कल किया जाएगा अदालत में पेश
 
दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने आज देर शाम जी न्यूज़ के दो संपादकों को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी नवीन जिंदल के उस वीडियो टेप के आधार पर की गई है जिसमें कथित तौर जी चैनल के अधिकारियों को धन उगाही करते हुए दिखाया गया था। गिरफ्तार किये गए ज़ी के समूह संपादक सुधीर चौधरी और बिजनेस हेड समीर अहलूवालिया को कल अदालत में पेश किया जाएगा.
 
गौरतलब है कि 25 अक्तूबर को जिंदल ने ज़ी टीवी के अधिकारियों के साथ बैठक की एक वीडियो रिकॉर्डिंग जारी की थी जिसमें कथित तौर पर जी चैनल के अधिकारियों को धन उगाही की कोशिश करते हुए दिखाया गया था। श्री जिंदल ने कहा कि टीवी चैनल ने उनकी कंपनी के अधिकारियों से कहा कि यदि वे 100 करोड़ रुपये विज्ञापन पर खर्च नहीं करते हैं तो, चैनल उनकी फर्म को कोयला क्षेत्र आवंटन मामले में नकारात्मक खबरें चलाएगा। (भास्‍कर)


 
जी न्यूज के एडिटर सुधीर चौधरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
 
नई दिल्ली। जी न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी और जी बिजनेस के संपादक समीर अहलुवालिया को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुछ समय पहले उद्योगपति और कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल ने एक स्टिंग ऑपरेशन की सीडी जारी कर आरोप लगाया था कि उनकी कंपनी के खिलाफ खबर रुकवाने के लिए सुधीर चौधरी और समीर अहलुवालिया ने उनसे सौ करोड़ रुपए मांगे थे।
 
उन्होंने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस में की थी। खबर के मुताबिक सीएफएल जांच में स्टिंग ऑपरेशन की सीडी सही पाई गई है। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुधीर चौधरी और समीर अहलुवालिया को गिरफ्तार कर लिया है। जिंदल ने स्टिंग ऑपरेशन की खबर की सीडी जारी करते हुए कहा था कि जी न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी और जी बिजनेस के संपादक समीर अहलूवालिया ने हमारी टीम से कहा कि वे तब तक हमारे खिलाफ नकारात्मक खबरें दिखाते रहेंगे, जब तक कि हम उन्हें 100 रुपए का विज्ञापन देने पर सहमति नहीं जताते। कांग्रेस सांसद ने एक सीडी भी जारी की थी, जिसमें चौधरी को रुपये मांगते हुए दिखाया गया है।
 
वहीं जी न्यूज ने उलटा आरोप लगाया है कि जिंदल रिश्वत देकर कोयला घोटाले में अपनी भूमिका से जुड़ी खबरों का प्रसारण रुकवाना चाहते थे। जी न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी और जी बिजनेस के संपादक समीर अहलूवालिया ने एक बयान जारी करके कहा है कि ये उन्हें बदनाम करने की साजिश है। जिंदल ने जो सीडी दिखाई है, वो मूल बातचीत की रिकार्डिंग में छेड़छाड़ करके तैयार की गई है। बयान में कहा गया कि जी न्यूज ने आगे बढ़कर कोयला घोटाले में नवीन जिंदल की कंपनी जेएसपीएल की भूमिका का खुलासा किया था। (आईबीएन7)


 
जबरन वसूली के आरोप में ज़ी ग्रुप के दो सीनियर पत्रकार गिरफ्तार
 
भाषा| नई दिल्ली।। कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल के व्यापारिक समूह से 100 करोड़ रुपए की जबरन वसली की कोशिश के आरोप में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 'जी न्यूज' के संपादक सुधीर चौधरी और 'जी बिजनेस' के संपादक समीर आहलूवालिया को गिरफ्तार किया। दोनों पत्रकारों पर आरोप है कि कोयला ब्लॉकों के आवंटन से जुड़े घोटाले में जिंदल की कंपनियों से जुड़ी नकारात्मक खबरें न चलाने की एवज में उन्होंने 100 करोड़ रुपए की मांग की। 
 
करीब 45 दिन पहले जिंदल की कंपनी ने अपराध शाखा में जबरन वसूली का मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज कराने के 45 दिन बाद दोनों पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि 'जी न्यूज' के प्रमुख सुधीर चौधरी और 'जी बिजनेस' के प्रमुख समीर आहलूवालिया को गिरफ्तार किया है। (एनबीटी)


 
उगाही में दो वरिष्ठ पत्रकार गिरफ्तार
 
जी न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी एवं जी बिजनेस प्रमुख समीर अहलूवालिया को क्राइम ब्रांच ने उगाही की कोशिश करने और आपराधिक षड्य़ंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उन पर एक उद्योगपति व सांसद से पैसा मांगने का आरोप है। जिसके सबूत सांसद ने एक सीडी के जरिये पुलिस को पहले ही सौंप दिये थे। क्राइम ब्रांच ने आरोपों की सत्यता परखने के बाद उनकी गिरफ्तारी की।
 
पुलिस के अनुसार मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जाता है कि सांसद को ब्लैकमेल कर उससे करोड़ों रुपये ऐंठने की कोशिश की। इस दौरान दोनों आरोपियों की बातचीत की सांसद ने वीडियो सीडी बना ली थी। जिसे सांसद ने पुलिस को सौंप दिया था। सीडी की फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों को नोटिस भेजकर क्राइम ब्रांच के चाणक्यपुरी स्थित कार्यालय में हाजिर होने के लिए कहा। 
 
बताया जाता है कि दोनों आरोपियों से हुई पूछताछ और सबूतों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इससे पूर्व सांसद से करोड़ों रुपये मांगने की बात सामने आने पर सुधीर चौधरी को ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन-संपादकों की संस्था-बीईए के कोषाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था। मामला गर्माने पर जहां सांसद ने प्रेसवार्ता कर अपनी सफाई दी थी तो वहीं वरिष्ठ पत्रकारों ने इस बात को सिरे से नकार दिया था। इसके बाद कथित सीडी को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था। (हिंदुस्‍तान)


 
जिंदल मामले में जी ग्रुप के दो वरिष्ठ पत्रकार गिरफ्तार
 
कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल के व्यापारिक समूह से 100 करोड़ रुपये की जबरन वसली की कोशिश के आरोप में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ‘जी न्यूज’ के संपादक सुधीर चौधरी और ‘जी बिजनेस’ के संपादक समीर आहलूवालिया को गिरफ्तार किया. दोनों पत्रकारों पर आरोप है कि कोयला ब्लॉकों के आवंटन से जुड़े घोटाले में जिंदल की कंपनियों से जुड़ी नकारात्मक खबरें न चलाने की एवज में उन्होंने 100 करोड़ रुपये की मांग की.
 
करीब 45 दिन पहले जिंदल की कंपनी ने अपराध शाखा में जबरन वसूली का मामला दर्ज कराया था. मामला दर्ज कराने के 45 दिन बाद दोनों पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘जी न्यूज’ के प्रमुख सुधीर चौधरी और ‘जी बिजनेस’ के प्रमुख समीर आहलूवालिया को गिरफ्तार किया है. (आजतक)


 
जी न्यूज के दो संपादक गिरफ्तार
 
नई दिल्ली: कोयला घोटाले से जुड़ी रिपोर्ट नहीं प्रसारित करने के लिए कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल से 100 करोड़ रुपए मांगने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को जी न्यूज चैनल के दो वरिष्ठ पत्रकारों सुधीर चौधरी और जी बिजनेस के प्रमुख समीर अहलूवालिया को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि कोयला घोटाले से संबंधित कैग की रिपोर्ट लाभ लेने वाली कंपनियों में जिंदल ग्रुप का भी नाम है।
 
नवीन जिंदल की कंपनी ने पत्रकारों के खिलाफ जबरन वसूली के आरोप में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके 45 दिनों बाद यह कार्रवाई हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नवीन जिंदल ने पिछले महीने एक सीडी जारी की थी, जिसमें कथित तौर पर जी न्यूज के पत्रकार जिंदल ग्रुप के अधिकारियों से यह सौदा करने की कोशिश कर रहे थे कि रुपए देने पर उनका चैनल जिंदल ग्रुप के बारे में नकारात्मक स्टोरी प्रसारित नहीं करेगा।
 
इस बीच सुधीर चौधरी ने आरोप को खारिज करते कहा है कि ये आरोप साजिशन लगाए जा रहे हैं। यह मीडिया पर दबाव बनाने की कोशिश है ताकि चैनल इस रिपोर्ट को प्रसारित न कर सके। चौधरी ने कहा कि सरकारी दस्तावेजों के आधार पर कोयला घोटाले से संबंधित हमने एक अभियान चलाया था, यह उसी की महज प्रतिक्रिया है।
 
उधर जी न्यूज ने इस गिरफ्तारी को सरकारी बर्बरता बताते हुए कहा है कि देश में इमरजेंसी जैसे हालात बन रहे हैं। इस गिरफ्तारी के साथ साबित हो गया है कि आज इतिहास का काला दिन है। लेकिन उद्योगपति व सांसद नवीन जिंदल ने दावा किया था कि जी न्यूज के अधिकारियों ने पहले चार साल तक रिपोर्ट न दिखाने के लिए 20 करोड़ रुपए मांगे थे, बाद में उन्होंने इसे बढ़ाकर 100 करोड़ कर दिया। (पंजाब केसरी)


इस प्रकरण से संबंधित अन्य सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- Zee Jindal

 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...