Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

स्‍मृति ईरानी की याचिका पर एबीपी न्‍यूज को कोर्ट की नोटिस

 

नई दिल्ली। भाजपा सांसद व अभिनेत्री स्मृति ईरानी द्वारा कांग्रेसी सांसद संजय निरूपम के खिलाफ दायर किए गए मानहानि मामले की सुनवाई गुरुवार को पटियाला हाउस कोर्ट में हुई। अदालत में स्मृति ईरानी की गवाह गार्गी तूली ने अपना बयान दर्ज कराया। इस मामले में संज्ञान लेते हुए अदालत ने एबीपी न्यूज चैनल को नोटिस जारी किया है।

 

नई दिल्ली। भाजपा सांसद व अभिनेत्री स्मृति ईरानी द्वारा कांग्रेसी सांसद संजय निरूपम के खिलाफ दायर किए गए मानहानि मामले की सुनवाई गुरुवार को पटियाला हाउस कोर्ट में हुई। अदालत में स्मृति ईरानी की गवाह गार्गी तूली ने अपना बयान दर्ज कराया। इस मामले में संज्ञान लेते हुए अदालत ने एबीपी न्यूज चैनल को नोटिस जारी किया है।
गवाह गार्गी ने अदालत में अपने बयान में कहा कि कहा कि 20 दिसंबर 2012 को चुनाव नतीजों पर बहस के दौरान एबीपी न्यूज चैनल पर संजय निरूपम स्मृति ईरानी के पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर कमेंट किया था। अदालत ने न्यूज चैनल को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। अब इस मामले की सुनवाई 19 फरवरी को होगी।
 
गौरतलब है कि स्मृति ईरानी ने कांग्रेस सांसद संजय निरूपम के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। उन्होंने निरूपम पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने स्मृति और उनके बयान दर्ज कर लिए हैं।
 
इसके पहले पटियाला हाउस कोर्ट स्थित मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट जय थरेजा ने अपने फैसले में कहा था कि साक्ष्यों के आधार पर धारा 499 के तहत मानहानि व 503 के तहत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का ठोस आधार है। अदालत ने कहा कि गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद ही निरूपम को समन जारी करने के मुद्दे पर विचार किया जाएगा। (जागरण)
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...