हिमाचल प्रदेश का बहुचर्चित न्यूज बुलेटिन ’हिमाचल आजकल’ करीब 6 महीने के अल्प समय में ही बन्द हो गया। यह बुलेटिन मोहाली (पंजाब) के न्यूज चैनल 7SEA पर राजेश्वर सब्रवाल ने स्लॉट लेकर इस साल अप्रैल में शुरू किया था। ’हिमाचल आजकल’ के प्रधान संपादक वरिष्ठ पन्नकार कृष्ण भानु बने, जिन्होंने विवाद के चलते दो महीने पहले ’हिमाचल आजकल’ छोड़ दिया। तभी से इस बुलेटिन के भविष्य पर सवालिया निशान लग गये थे।
’हिमाचल आजकल’ के बन्द होने के बाद पन्नकार कृष्ण भानु ने 7SEA पर ’हिमाचल लाइव न्यूज’ नाम से न्यूज बुलेटिन शुरू कर दिया है। आधा-आधा घण्टा के 3 बुलेटिन में हिमाचल प्रदेश से सम्बन्धित खबरों का प्रसारण किया जा रहा है। इस न्यूज बुलेटिन के साथ प्रदेश के नामी गिरामी पन्नकार जुड़े हैं। 7SEA चैनल मुख्यतः पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और देश की राजधानी दिल्ली के केबल नेटवर्क के अलावा बिग टीवी डीटीएच पर भी उपलब्ध है। इस चैनल पर ’हिमाचल लाइव न्यूज’ प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे, दोपहर 3:30 बजे और रात 8:30 बजे देखा जा सकता है।