Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

होटल पर बवाल करने वाला एक पत्रकार अरेस्‍ट, दो फरार

अमृतसर : जंडियाला बाईपास स्थित होटल में तीन पत्रकारों ने शुक्रवार की रात मैनेजर को धमकाया. खाने में छूट देने को लेकर तीनों जमकर हुड़दंग मचाया. मैनेजर ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया. पुलिस ने लोकल केबल में काम करने वाले एक पत्रकार को अरेस्‍ट कर लिया है, जबकि दो अन्‍य निजी चैनल के पत्रकार भागने में सफल रहे. पुलिस दोनों की तलाश कर रही है.

अमृतसर : जंडियाला बाईपास स्थित होटल में तीन पत्रकारों ने शुक्रवार की रात मैनेजर को धमकाया. खाने में छूट देने को लेकर तीनों जमकर हुड़दंग मचाया. मैनेजर ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया. पुलिस ने लोकल केबल में काम करने वाले एक पत्रकार को अरेस्‍ट कर लिया है, जबकि दो अन्‍य निजी चैनल के पत्रकार भागने में सफल रहे. पुलिस दोनों की तलाश कर रही है.

जंडियाला के निवासी तथा तेज फूड प्वाइंट के मैनेजर रविंदर पाल सिंह ने पुलिस बताया कि वह शुक्रवार शाम अपनी ड्यूटी पर थे. इसी दौरान तीन लोग खाना खाने के लिए आए. खाना खाने के बाद उनसे डिस्काउंट की मांग की. उन्‍होंने अपना परिचय पत्रकार के रूप में दी. जिस पर उन्होंने दस प्रतिशत डिस्काउंट किया, मगर तीनों पत्रकार उन्‍हें धमकाना शुरू कर दिया. वे तीस प्रतिशत डिस्काउंट की मांग करने लगे. रविंदन ने कहा कि मैनेजर होने के नाते उनके पास केवल इतनी ही पावर है.

इस बात से नाराज तीनों पत्रकार होटल के कमरे चेक करने लगे. साथ ही फोटो खींचने लगे. रोकने पर उनके साथ हाथापाई की और उनकी पगड़ी उतार दी और गाली गलौज किया. स्थिति को बिगड़ते देख मैनेजर ने होटल के मालिक व पुलिस को सूचना दी. थाना जंडियाला के एसएचओ पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मौके पर एक पत्रकार सुखविंदर सिंह कोहली निवासी न्यू राजेश नगर तुंग बाला मजीठा रोड को गिरफ्तार कर लिया. मौके से कथित पत्रकार हरपाल सिंह व उसका एक अन्य व्यक्ति फरार हो गए. फरार हुए दोनों व्यक्ति निजी टीवी चैनल के पत्रकार बताए ला रहे हैं. पुलिस ने हुड़दंग मचाने व धमकाने के आरोप में तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...