Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

अंबानी पर एफआईआर बीते तीन दशक में जनता का सत्ता से सबसे बड़ा सीधा टकराव है

Samar Anarya : मुकेश अम्बानी पर मुकदमा. उस मुकेश अम्बानी पर जो इस देश के मुनाफाखोर पूंजीवाद का सबसे गलीज चेहरा है. वो जिसके दिल्ली आने पर साउथ और नार्थ, दोनों ब्लॉक्स में काम रुक जाता है. उस अम्बानी पर जिसकी निगाह-ए-करम के लिए इस देश के हुक्मरान तरसते फिरते हैं. उस अम्बानी पर जिसके हर सरकार में अपने प्रमोद महाजन, अपने मुरली देवड़ा होते हैं. उस अम्बानी पर जो देश के तेल मंत्री को मिली धमकियों की स्वीकारोक्ति के बाद की तमाम फुसफुसाहटों में होता है.

Samar Anarya : मुकेश अम्बानी पर मुकदमा. उस मुकेश अम्बानी पर जो इस देश के मुनाफाखोर पूंजीवाद का सबसे गलीज चेहरा है. वो जिसके दिल्ली आने पर साउथ और नार्थ, दोनों ब्लॉक्स में काम रुक जाता है. उस अम्बानी पर जिसकी निगाह-ए-करम के लिए इस देश के हुक्मरान तरसते फिरते हैं. उस अम्बानी पर जिसके हर सरकार में अपने प्रमोद महाजन, अपने मुरली देवड़ा होते हैं. उस अम्बानी पर जो देश के तेल मंत्री को मिली धमकियों की स्वीकारोक्ति के बाद की तमाम फुसफुसाहटों में होता है.

'आप' की राजनीति की सारी दिक्कतों के बावजूद उसी अम्बानी पर एफआईआर बीते तीन दशक में सिर्फ मध्यवर्ग की ही सही, जनता का सत्ता से सबसे सीधा टकराव है. और याद रखियेगा, कि यह हमला 1986-87 में मंडल मसीहा वीपी सिंह के हमलों के बाद पहला है और एक मामले में उनसे बड़ा भी- केजरीवाल और 'आप' वीपी सिंह की तरह राजनीति के तपे तपाये घोड़े नहीं हैं, दो-दो तीन बार उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य की कमान संभल सीख पढ़ के नहीं आये हैं. मैं कितनी भी हल्की सही, पूँजीवाद से इस सीधी भिड़ंत के लिए आप को बधाई देता हूँ और इस एक मुद्दे पर उनके साथ खड़ा हूँ.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारवादी अविनाश पांडेय समर के फेसबुक वॉल से.


Amitabh Thakur : केजरीवाल अम्बानी कथा

अम्बानी पर मुकदमा
मेरी निगाह में
एक ऐसी खबर
जिससे लगा कि
इस देश में
क़ानून का राज
आ रहा है,
आज नहीं तो कल
हर सख्स
चाहे मैं या आप
क़ानून की गिरफ्त में
हो सकते हैं,
इस मुकदमे ने
मेरा मन जीत लिया
इस मुकदमे ने
केजरीवाल को
मेरी निगाहों में
सच्चा हीरो बना दिया,
आज के दिन
केजरीवाल के
सत्रह खून
माफ़ कर देता
यदि मैं जज होता,
क्योंकि
अभी तक
हर आदमी
यही मानता था
यह देश
चलता है
इन दौलत वालों से
ये सारे नेता
चलते हैं
इन दौलत वालों से
अरे केजरीवाल
तुमने पहली बार
खुद आगे बढ़ कर
दौलत वाले को
क़ानून बतला दिया
मुझ जैसे नाचीज़ का
दिल हंसा दिया,
जय हिन्द !

यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के फेसबुक वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...