Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

अखबारों ने निभाई स्‍टाफगीरी, नहीं छपी सुब्रत राय वाली खबर

स्टाफगीरी के चलते चालक, परिचालक बसों में फ्री चलते हैं, इसी तरह एक नाई दूसरे नाई से शेव करने के पैसे नहीं लेता। ऐसी ही स्टाफगीरी अखबार की दुनिया में निभाई जाने लगी है। यह स्टाफगीरी सही है या गलत, इस पर मैं कुछ नहीं कह सकता, पर सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय के मामले में अखबारों की स्टाफगीरी देख कर वाकई आश्चर्य हुआ।

स्टाफगीरी के चलते चालक, परिचालक बसों में फ्री चलते हैं, इसी तरह एक नाई दूसरे नाई से शेव करने के पैसे नहीं लेता। ऐसी ही स्टाफगीरी अखबार की दुनिया में निभाई जाने लगी है। यह स्टाफगीरी सही है या गलत, इस पर मैं कुछ नहीं कह सकता, पर सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय के मामले में अखबारों की स्टाफगीरी देख कर वाकई आश्चर्य हुआ।

हालांकि पिछले दिनों सेबी की कार्रवाई वाली सुब्रत राय की खबर को अधिकांश अखबारों ने प्रथम पेज पर स्थान दिया था, लेकिन अगले ही दिन सुब्रत राय ने अधिकांश अखबारों में प्रथम पेज पर विज्ञापन के माध्यम से अपना पक्ष रखा, तो फिर सभी अखबारों से खबर गायब हो गयी, जबकि वह विज्ञापन की जगह प्रेसवार्ता के माध्यम से ही अपना अधिकारपूर्ण पक्ष रख सकते थे और अखबारों को उनका पक्ष प्रकाशित भी करना पड़ता, पर उन्होंने ऐसा करने की बजाये विज्ञापन के माध्यम से सभी अखबारों की आत्माओं को खरीदना उचित समझा, लेकिन अखबार मालिक तर्क दे रहे हैं कि सुब्रत राय मीडिया से जुड़े हैं, इसलिए उनके विरुद्ध खबरें नहीं छापनी चाहिए।

अखबार मालिकों के इस तर्क पर सवाल उठता है कि उन्होंने जब सेबी वाली खबर छापी थी, तब उनका तर्क कहां गया था? तर्क को अगर सही भी मान लिया, तो सवाल यह भी उठ रहा है कि सटोरिये या दाउद इब्राहिम भी अखबार निकालने लगें, तो क्या उनके साथ भी स्टाफगीरी निभायेंगे? खैर, तर्क जो भी दिये जायें, पर असलियत यही है कि सुब्रत राय ने अधिकांश अखबारों को खरीद लिया है, तभी सुब्रत राय को अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई की खबर किसी बड़े अखबार में नहीं छापी गयी है। बदायूं में अधिकांश पाठक बड़े अखबारों की आलोचना करते नजर आये, क्योंकि बदायूं अमर प्रभात ने इस खबर को प्रथम पेज पर प्रमुखता से प्रकाशित किया है।

बदायूं से बीपी गौतम की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...