Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

अखबार के नाम पर मुंबई में भी करोड़ों की जमीन कौडि़यों में सोनिया-राहुल को?

 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव राहुल गांधी एक और जमीन विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं. इस बार मामला सामने आया है मुंबई की एक जमीन का. जिस पर गांधी परिवार के ट्रस्ट एसोसियेटेड जनरल का कब्जा है. मुंबई में 90 करोड़ रुपये की एक जमीन का टुकड़ा गांधी परिवार नियंत्रित एसोसियेटेड जरनल नामक ट्रस्ट को कौड़ियों के भाव दे दिया गया. डील के नियमों के खिलाफ इस जमीन पर पिछले 30 सालों में किसी तरह का विकास नहीं हुआ है, और अब भी इस पर ट्रस्ट का कब्जा है. इस धांधली का खुलासा हेडलाइंस टुडे को मिले एक कागजात से हुआ है.

 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव राहुल गांधी एक और जमीन विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं. इस बार मामला सामने आया है मुंबई की एक जमीन का. जिस पर गांधी परिवार के ट्रस्ट एसोसियेटेड जनरल का कब्जा है. मुंबई में 90 करोड़ रुपये की एक जमीन का टुकड़ा गांधी परिवार नियंत्रित एसोसियेटेड जरनल नामक ट्रस्ट को कौड़ियों के भाव दे दिया गया. डील के नियमों के खिलाफ इस जमीन पर पिछले 30 सालों में किसी तरह का विकास नहीं हुआ है, और अब भी इस पर ट्रस्ट का कब्जा है. इस धांधली का खुलासा हेडलाइंस टुडे को मिले एक कागजात से हुआ है.
 
गौरतलब है कि ट्रस्ट को यह जमीन नेशनल हेराल्ड अखबार के लिए ऑफिस बनाने के लिए दी गई थी. हालांकि पिछले 30 सालों में इस जमीन पर कोई काम नहीं हुआ है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सबसे पहले इस जमीन का इस्तेमाल गरीब दलित छात्रों के छात्रावास बनाए जाने के लिए होना था. पर इसे ट्रस्ट को दे दिया गया. शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र सरकार पर गांधी परिवार को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों को अनदेखी करने का आरोप लगाया है. कागजात भी यही बताते हैं कि राज्य सरकार इस हाईप्रोफाइल ट्रस्ट पर पट्टे के शर्तों को लागू करवाने में विफल रही.
 
दस्तावेज बताते हैं कि राज्य सरकार ने ट्रस्ट के जमीन को फिर से संगठित करने के अनुरोध को भी स्वीकार कर लिया, यह जानते हुए कि ट्रस्ट कई नियमों का अनुपालन नहीं कर रही थी. अब तक पट्टे की शर्तों का पालन नहीं होने के बावजूद इस जमीन को महाराष्ट्र सरकार द्वारा जब्त नहीं किया गया है. राज्य सरकार ने भी यह साफ नहीं किया है कि नियमों की अनदेखी होने के बावजूद उसने यह जमीन वापस क्यों नहीं ली?
 
वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज च्वहाण ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने से यह कहकर इनकार कर दिया कि वह इस मसले पर और जानकारी हासिल करने के बाद ही कुछ बोल सकेंगे. गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल गांधी पर 1600 करोड़ रुपये की धांधली का आरोप लगाया था. स्वामी के मुताबिक यह धांधली नेशनल हेराल्ड और कौमी आवाज नाम के दो अखबारों की संपत्ति से जुड़ी हुई है. इससे पहले इंडिया अगेंस्ट करप्शन के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल ने रियालिटी कंपनी डीएलएफ पर सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया था. (आजतक)
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...