भोपाल : मप्र हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा अपने वार्षिक प्रतिष्ठा सम्मानों की घोषणा की गई है। वागीश्वरी सम्मान के लिये तीन साहित्यकारों का चयन किया गया है। साहित्य सम्मेलन के संगठन मंत्री मोहन सिंह ठाकुर ने विज्ञप्ति जारी करके बताया कि कला के क्षेत्र में पहली बार दिये जा रहे इस सम्मान के लिये अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चित्रकार अखिलेश को उनकी पुस्तक दरस पोथी के लिये चुना गया है।
गद्य में बहुचर्चित लेखक पंकज सुबीर को उनके उपन्यास 'ये वो सहर तो नहीं' के लिये वागीश्वरी सम्मान दिया जा रहा है। कविता के लिये कवि वसंत सकरगाए को उनके काव्य संग्रह 'निगहबानी में फूल' के लिये वागीश्वरी सम्मान दिया जा रहा है। यह सम्मान मार्च के अंतिम सप्ताह में होने वाले संस्था के अधिवेशन में प्रदान किये जाएंगे।







