नई दुनिया, दिल्ली से खबर है कि अजय पांडेय ने नई दुनिया से इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टर थे तथा दिल्ली सरकार देखते थे. इन्होंने अपनी नई पारी दैनिक जागरण से शुरू की है. उन्हें यहां भी रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. अजय प्रकाश मिश्रा को रिपोर्ट करेंगे. इसके पहले वे हिंदुस्तान को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
जागरण, चंडीगढ़ से खबर है कि सर्कुलेशन हेड अभिलाष का तबादला जमशेदपुर (झारंखड) के लिए कर दिया गया है. वे काफी समय से यहां का प्रभार संभाल रहे थे. वहीं आगरा से खबर है कि ललित शर्मा ने हिंदुस्तान से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा ज्वाइन किया है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. आई-नेक्स्ट से इस्तीफा देकर अमित शिवहरे ने हिंदुस्तान ज्वाइन किया है.






