हिंदुस्तान, बरेली से खबर है कि अतुल मिश्रा यहां से अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं. वे यहां पर विज्ञापन मैनेजर होंगे. बरेली में यह पद खाली चल रहा था. अतुल वर्तमान में अमर उजाला को अलीगढ़ में अपनी सेवाएं दे रहे थे. वे लम्बे समय से अमर उजाला को अपनी सेवाएं दे रहे थे. अलीगढ़ से पहले वे झांसी में भी लम्बे समय तक रहे हैं. इसके अलावा भी वे कुछ संस्थानों में काम कर चुके हैं. माना जा रहा है कि उनके आने से बरेली में हिंदुस्तान को फायदा मिलेगा.
शाहजहांपुर से खबर है कि आईबीएन7 के रिपोर्टर सौरभ दीक्षित ने इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी हिंदुस्तान के साथ शुरू कर रहे हैं. सौरभ को पुवायां तहसील का प्रभारी बनाया गया है. सौरभ की गिनती शाहजहांपुर के तेजतर्रार पत्रकारों में की जाती है. उन्होंने कम समय में ही अपनी अलग पहचान बनाई है. सौरभ ने करियर की शुरुआत संवाद केशरी के साथ की थी. इसके बाद युनाइटेड भारत, जनसंदेश टाइम्स, महुआ न्यूज, लाइव इंडिया, जनसंदेश, सीएनईबी, एनएनआई होते हुए आईबीएन7 पहुंचे थे.





