Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

अदालत के सामने आज पेश किए जाएंगे तरुण तेजपाल

पणजी : तहलका के प्रधान संपादक तरुण तेजपाल को बुधवार को अदालत के सामने पेश किया जाएगा। उनकी चार दिवसीय पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त हो चुकी है। तेजपाल को उनकी महिला सहकर्मी के साथ कथित दुष्कर्म करने के आरोप में 30 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।

पणजी : तहलका के प्रधान संपादक तरुण तेजपाल को बुधवार को अदालत के सामने पेश किया जाएगा। उनकी चार दिवसीय पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त हो चुकी है। तेजपाल को उनकी महिला सहकर्मी के साथ कथित दुष्कर्म करने के आरोप में 30 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।

उन्हें पहले छह दिनों के पुलिस हिरासत में भेजा गया था, जिसके बाद इसकी अवधि चार दिन और बढ़ा दी गई थी। तेजपाल पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354-ए (यौन उत्पीड़न), 376 (दुष्कर्म) और 376 (2)(के) (पुरुष द्वारा उसके संरक्षण में पद का दुरुपयोग करते हुए किसी महिला के साथ दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन पर धारा 341 (अनुचित अवरोध) और धारा 342 (अनुचित रोक) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पीड़ित पत्रकार, तीन गवाहों और तहलका की पूर्व प्रबंध संपादक शोमा चौधरी का बयान दर्ज कर चुकी है। सूत्रों ने बताया कि जांचकर्ता अभी तेजपाल को तोड़ने और उनसे अपराध कबूल करवाने में नाकाम रहे हैं। तेजपाल ने कथित रूप से पूछताछ के दौरान जांचकर्ताओं को बताया है कि पीड़िता और उनके बीच चीजें सहमति से हुई थीं। (एजेंसी)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...