किसी जमाने में दैनिक भास्कर के मार्केटिंग हेड रहे अनिल धूपर अब दबंग दुनिया से जुड़ने जा रहे हैं. वे दबंग दुनिया के सलाहकार बनने जा रहे हैं. खबर है कि वे एकाध सप्ताह में दबंग दुनिया से जुड़ जाएंगे. वे ग्रुप एडिटर पंकज मुकाती के सहयोगी के रूप में काम करेंगे. वाधवानी अपने सहयोगियों को इसकी जानकारी दे चुके हैं. एक दौर था जब इंदौर के अखबार जगत में धूपर की तूती बोलती थी और भास्कर में तो उनके बिना एक पत्ता भी नहीं हिलता था.
इंदौर में इनकी लोकप्रियता मालिकों से भी ज्यादा हो गई तो उन्हें प्रमोशन के बहाने दिल्ली भेज दिया गया, पर धूपर ने यहां काम करने के बाद इस्तीफा दे दिया. इसके बाद ये नईदुनिया पहुंचे पर यहां भी वे जम नहीं पाए. यहां से इस्तीफा देने के बाद सहारा समय के मार्केटिंग हेड बने. फिर राज एक्सप्रेस गए. यहां रहने के बाद वे वापस नईदुनिया के साथ अपनी दूसरी पारी खेली. यहां से मुक्त होने के बाद वे मनीष कलानी के साथ जुड़े हुए थे.





