Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

अपराधी का लिखा पढ़ लेने में कौन गुनाह घटित हो जाता है : ओम थानवी

Om Thanvi : राजेंद्र यादव तब हमारे बीच थे। उन्होंने मुझे फोन किया कि 'कुख्यात पप्पू यादव' की किताब पर हम लोग चर्चा करेंगे। नामवरजी तैयार हैं, आप भी आइए। मैं बिना हर्ष तैयार हो गया। लिखने का अधिकार सबको है। कोई "कुख्यात" शख्स किताब जैसी पवित्र चीज पर हाथ आजमाए, क्या यह उसका कायांतरण है? मुझे लगा कि जरूर यह किताब पढ़नी चाहिए; अपने को और दुनिया को यह व्यक्ति अब कैसे देखता है, लेखकों-पाठकों के बीच इसकी चर्चा करने में हर्ज क्या है?

Om Thanvi : राजेंद्र यादव तब हमारे बीच थे। उन्होंने मुझे फोन किया कि 'कुख्यात पप्पू यादव' की किताब पर हम लोग चर्चा करेंगे। नामवरजी तैयार हैं, आप भी आइए। मैं बिना हर्ष तैयार हो गया। लिखने का अधिकार सबको है। कोई "कुख्यात" शख्स किताब जैसी पवित्र चीज पर हाथ आजमाए, क्या यह उसका कायांतरण है? मुझे लगा कि जरूर यह किताब पढ़नी चाहिए; अपने को और दुनिया को यह व्यक्ति अब कैसे देखता है, लेखकों-पाठकों के बीच इसकी चर्चा करने में हर्ज क्या है?

राजेंद्रजी के देहावसान के बाद, स्वाभाविक है, वह कार्यक्रम स्थगित हो गया। दुबारा जो तय हुआ, उसमें नेताओं का पलड़ा भारी हो गया था। इसमें मेरी सहमति न थी, पर यह कार्ड देखकर ही जाना और अंततः नहीं गया।

पर इस पर आपत्ति उठी है कि मैंने स्वीकृति ही क्यों दी? क्यों साहब, यह कैसी स्वाधीनता है जहां लिखने, छपने, आने-जाने पर भी नजर रखी जाती है? मैं पप्पू यादव से कभी नहीं मिला। लेकिन उन्हें अपनी बात कहने का हक है। और मुझे अपनी। नहीं है? अगर नेताओं की भीड़ न हो (उस भीड़ से मुझे कोफ्त होती है) और इस किताब पर चर्चा हो तो मैं अब भी जाने को तैयार हूं। अपने निर्णय पर मुझे न कोई पछतावा है, न कोई सफाई देने की जरूरत। अनेक निरपराध लेखकों की बक-झक हम रोज देखते-पढ़ते हैं, अपराधी (हाल-फिलहाल तो जिस पर कोई अपराध भी नहीं) का लिखा पढ़कर देखने में कौन गुनाह घटित हो जाता है? [बाय द वे, कोई यह भी समझाए कि आवाजाही पर जब-तब सफाई मांगने वाली पवित्र आत्माएं हमारे-आपके बीच कहाँ से और किस हक से आ टपकती हैं?]

जनसत्ता अखबार के संपादक ओम थानवी के फेसबुक वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...