Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

अपहरण की कोशिश में पत्रकार और फर्जी इंस्‍पेक्‍टर सहित तीन गिरफ्तार

एसटीएफ के फर्जी इंस्पेक्टर और उसके पत्रकार साथी समेत तीन लोगों को बृहस्पतिवार को कैसरबाग कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया. इनका एक साथी भागने में सफल रहा. इन लोगों ने कैसरबाग इलाके के कबाड़ व्यापारी को गुण्डा टैक्स न देने पर इनकाउण्टर करने की धमकी दी थी. विरोध करने पर व्यापारी को अगवा करने का प्रयास भी किया. परन्‍तु व्‍यापारी इनकी चंगुल से छूट कर पुलिस के पास जा पहुंचा. पुलिस ने इसके पास से एक कार भी बरामद की है. 

एसटीएफ के फर्जी इंस्पेक्टर और उसके पत्रकार साथी समेत तीन लोगों को बृहस्पतिवार को कैसरबाग कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया. इनका एक साथी भागने में सफल रहा. इन लोगों ने कैसरबाग इलाके के कबाड़ व्यापारी को गुण्डा टैक्स न देने पर इनकाउण्टर करने की धमकी दी थी. विरोध करने पर व्यापारी को अगवा करने का प्रयास भी किया. परन्‍तु व्‍यापारी इनकी चंगुल से छूट कर पुलिस के पास जा पहुंचा. पुलिस ने इसके पास से एक कार भी बरामद की है. 

कैसरबाग एक्सचेंज के पास फैजुल्लागंज-मड़ियांव निवासी दिलीप गुप्ता का कबाड़ का कारोबार है. बृहस्पतिवार रात 8.30 बजे दिलीप गुप्ता की दुकान के सामने अचानक एक कार (यूपी 32 बीजेड-7831) आकर रुकी. उक्त कार से चार लोग उतरे. इसमें से एक व्‍यक्ति ने खुद को एसटीएफ का इंस्‍पेक्‍टर, दूसरे ने पत्रकार बताया. इस कार से उतरे दिलीप गुप्‍ता के परिचित विनोद उर्फ लाला ने दिलीप की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यही वो दुकानदार है जो कबाड़ी की आड़ में चोरी के सामानों की खरीद-फरोख्‍त करता है.

इस एसटीएफ का इंस्‍पेक्‍टर बने शेखर सिंह और पत्रकार फरीद और उसके साथ सुभान ने व्‍यापारी दिलीप गुप्‍ता को पकड़कर थाने ले चलने की बात कही. काफी मान-मनौव्‍वल के बाद भी वो लोग दिलीप को थाने ले जाने के नाम पर अपनी गाड़ी में डालने लगे और धमकी दी कि देखना कल तुम्‍हारी लाश गोमती नदी में तैरती मिलेगी. यह सुनकर दिलीप गुप्‍ता घबरा गया और किसी तरह हाथ-पैर मारकर उनके चंगुल से भाग निकला. घबराहट के आलम में ही वो कैसरबाग कोतवाली पहुंच गया तथा पूरे मामले की जानकारी दी.

इसके बाद पुलिस को‍ लिखित तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. पुलिस जब एसटीएफ के कथित इंस्‍पेक्‍टर, पत्रकार व उनके साथियों को ढूंढने निकली से ये चारों कैसरबाग एक्‍सचेंज के पास खड़े मिले. पुलिस ने जब एसटीएफ के इं‍स्‍पेक्‍टर से पहचान पत्र मांगा तो उसका भेद खुल गया. जांच में पता चला कि यह एसटीएफ का फर्जी इंस्‍पेक्‍टर बना हुआ है. पुलिस ने पत्रकार फरीद, फर्जी इंस्‍पेक्‍टर शेखर सिंह और सुभान को गिरफ्तार कर लिया. चौथा आरोपी विनोद उर्फ लाला मौका देखकर फरार हो गया. पुलिस ने घटना में प्रयुक्‍त कार भी अपने कब्‍जे में ले लिया है.

 

 
 

 
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...