Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

अब पत्रकारों की शादी की दावत भी स्पॉसर

 

राजधानी की एक महिला पत्रकार की शादी से पूर्व की गैट टू गैदर दिल्ली के एक डॉक्टर द्वारा स्पॉसर किए जाने को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। यह दावत भाईवीर सिंह मार्ग पर एक जैन साध्वी के आश्रम में आयोजित की गई थी। उल्लेखनीय है कि महिला पत्रकार ऐसे संस्थान से है, जो खुद को दिल्ली का सबसे बड़ा हिन्दी अखबार होने का दावा करता है। इसके अलावा समय समय पर अपने पत्रकारों के लिए मिथ्या आचार संहिता की घोषणा करता है। 

 

राजधानी की एक महिला पत्रकार की शादी से पूर्व की गैट टू गैदर दिल्ली के एक डॉक्टर द्वारा स्पॉसर किए जाने को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। यह दावत भाईवीर सिंह मार्ग पर एक जैन साध्वी के आश्रम में आयोजित की गई थी। उल्लेखनीय है कि महिला पत्रकार ऐसे संस्थान से है, जो खुद को दिल्ली का सबसे बड़ा हिन्दी अखबार होने का दावा करता है। इसके अलावा समय समय पर अपने पत्रकारों के लिए मिथ्या आचार संहिता की घोषणा करता है। 
 
इस गैट टू गैदर में ज्यादातर हिन्दी अखबारों के हेल्थ रिपोर्टर मौजूद थे। उन डॉक्टर साहब को छपास की जबर्दस्त बीमारी है। इसलिए उनके लिए पांच से सात हजार खर्च करना मामूली बात है। इसके बदले अब पूरे साल उनकी खबरें बड़ी बड़ी छपेंगी। जहां यह महिला हेल्थ रिपोर्टर उनकी प्रेस कांफ्रेंस में जाने से बचती थीं, वहीं अब यह पूरे साल वहां पर हाजिरी भरेंगी।
 
बताते हैं इसकी जानकारी उस संस्थान ज्यादातर सीनियरों को है, लेकिन ज्यादातर सीनियर उस डॉक्टर के मरीज हैं। इस वजह से वह आंखे मूंदे बैठे हैं। इतना ही नहीं, वह सीनियर भी आए दिन उस डॉक्टर की पार्टियों का हिस्सा बनते रहते हैं। लिहाजा वह इस मामले को तूल देने के पक्ष में नहीं है। बहरहाल, आने वाले दिनों में यह बात इस संस्थान के लिए सामान्य सी होने वाली है, क्योंकि अब इस अखबार के कर्ताधर्ता संपादक नहीं, आईआईएम से पढ़े मैनेजरों के हाथ है।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...