नई दिल्ली : जिंदल ग्रुप से 100 करोड़ रुपये की उगाही के मामले में पूछताछ के बाद सुभाष चंद्रा ने जिंदल ग्रुप पर निशाना साधा है। जी ग्रुप के मालिक सुभाष चंद्रा ने कहा कि अब सोमवार से वह सबके सामने जिंदल ग्रुप की हक़ीकत रखेंगे। इतने पर ही नहीं रुके सुभाष चंद्रा, उन्होंने यह भी कहा कि वे जिंदल ग्रुप पर मानहानि का मुकदमा करेंगे। उन्होंने सफाई दी कि जिंदल ने ही उनके दोनों संपादकों को 25 करोड़ रुपये का विज्ञापन देने की बात कही थी।
पूछताछ के बाद सुभाष चंद्रा ने बाद में मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ के दौरान कई अहम बातें सामने आई हैं जिनको फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि जिंदल की कंपनी पर भी अरबों के कोयला घोटाले के आरोप हैं। समझा जा रहा है कि जी ग्रुप अब फिर से इस मामले को उठाकर नवीन जिंदल की सच्चाई भी सामने लाने की कोशिश करेगा।
जी-जिंदल प्रकरण की सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-






