अमर उजाला, बदायूं से बर्खास्त किए गए क्राइम रिपोर्टर अभिषेक सक्सेना एवं फोटोग्राफर हरीश कुमार ने अपनी नई पारी शुरू कर दी है. दोनों लोगों ने बदायूं में ही हिंदुस्तान अखबार ज्वाइन किया है. ये लोग लम्बे समय से अमर उजाला को अपनी सेवाएं दे रह थे परन्तु कुछ शिकायतें मिलने के बाद प्रबंधन ने बदायूं के पूरे स्टाफ को बर्खास्त कर दिया था. ब्यूरोचीफ कंचन वर्मा के बारे में खबर है कि वे अभी तक कहीं ज्वाइन नहीं कर पाएं हैं.
हिंदुस्तान, बदायूं से खबर है कि प्रबंधन यहां तैनात फोटोग्राफर विजय शर्मा को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. बताया जा रहा है कि प्रबंधन को शिकायत मिली थी कि विजय खुलेआम उगाही कर रहे हैं. इसके बाद प्रबंधन ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया.





