: पवन एवं जितेंद्र भी जुड़े : जयपुर। गुलाबी नगरी के जाने-माने पत्रकार अमन वर्मा जयपुर से ही प्रकाशित होने वाले साप्ताहिक अखबार मेट्रो बाइट्स से जुड़ गए हैं। उन्हें यहां कार्यकारी सम्पादक बनाया गया है। अमन वर्मा इससे पहले राजस्थान पत्रिका, आज जयपुर, दैनिक अम्बर आदि संस्थानों में भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा वे अंग्रेजी में प्रकाशित होने वाले लाइफस्टाइल अखबार मेट्रो स्टाइल के भी सम्पादक हैं।
मेट्रो बाइट्स के साथ ही युवा पत्रकार पवन टेलर और इन्वेस्टीगेटिव पत्रकारिता करने वाले पत्रकार जितेन्द्र शर्मा भी जुड़ गए हैं। जहां पवन टेलर को उप सम्पादक की जिम्मेदारी दी गई हैं, वहीं जितेन्द्र शर्मा बतौर अपराध संवाददाता कार्य कर रहे हैं। इन सबके अलावा मेट्रो बाइट्स का कलेवर भी बदल दिया गया है। 16 पृष्ठों का यह अखबार पहले टेबलॉयड साइज में प्रकाशित हो रहा था, जबकि 1 जनवरी से इसे 12 पृष्ठ के ब्रॉडशीट फुल साइज में प्रकाशित किया जाने लगा है।





