अमर उजाला, इटावा कार्यालय में उस समय अजीबो गरीब स्थिति पैदा हो गई, जब शराब के नशे में एक युवती अंदर घुस गई. उसने वहां मौजूद लोगों से कहा कि मुझे शिकायत लिखावानी है. पत्रकारों ने उसे बैठने को कहा तो वो लड़खड़ा कर कुर्सी पर बैठ गई. जब पत्रकारों को स्पष्ट हो गया कि वो शराब के नशे में हैं तो पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर उसे यहां से ले जाने के लिए कहा गया.







