Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

अमर उजाला के प्रति लोगों में फूटा आक्रोश, नहीं उतरने दी प्रतियां

जालौन में एक गल्‍ला व्‍यापारी की पुत्री के अपहरण और बाद में उसकी हत्‍या के मामले में पुलिस के पक्ष में और भ्रामक खबर छापने पर जालौन के व्‍यापारी और क्षेत्रीय लोगों का गुस्‍सा अमर उजाला के खिलाफ फूट पड़ा. मंगलवार को लोगों ने जालौन नगर में अमर उजाला की प्रतियां उतरने ही नहीं दी. लोगों में इतना गुस्‍सा था कि उन्‍होंने अखबार के खिलाफ नारे भी लगाए.

जालौन में एक गल्‍ला व्‍यापारी की पुत्री के अपहरण और बाद में उसकी हत्‍या के मामले में पुलिस के पक्ष में और भ्रामक खबर छापने पर जालौन के व्‍यापारी और क्षेत्रीय लोगों का गुस्‍सा अमर उजाला के खिलाफ फूट पड़ा. मंगलवार को लोगों ने जालौन नगर में अमर उजाला की प्रतियां उतरने ही नहीं दी. लोगों में इतना गुस्‍सा था कि उन्‍होंने अखबार के खिलाफ नारे भी लगाए.

उल्‍लेखनीय है कि जालौन के एक गल्‍ला व्‍यापारी गिरीश गुप्‍ता की 21 वर्षीय पुत्री तथा एमए की छात्रा शिक्षा गुप्‍ता का अपहरण कुछ बदमाशों ने 11 नवम्‍बर को कर लिया था. अपहरण के दौरान बदमाशों ने गिरीश गुप्‍ता को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया था. इस मामले की जांच के लिए पुलिस की जांच टीमें भी बनाई गईं, पर कुछ पता नहीं चल पाया. इस मामले को ही  संदिग्‍ध बताते हुए पुलिस जांच कर रही थी. अमर उजाला भी पुलिस के पक्ष की ही खबरें छाप रहा था. पुलिस अधीक्षक के बयान पर अखबार परिजनों पर ही निशाना साध रहा था. लेकिन सोमवार को जब छात्रा का शव मिला तो जालौन के लोगों का गुस्‍सा पुलिस के प्रति भड़क उठा. लोगों ने अमर उजाला के पत्रकारों को भी खरी खोटी सुनाई.

इस घटना के कवरेज के लिए गए अमर उजाला के पत्रकारों को भगा दिया गया. इतना ही नहीं मंगलवार की सुबह जालौन के व्‍यापारियों ने अमर उजाला की प्रतियां तक नहीं उतरने दी. व्‍यापारियों ने खबर लिखने वाले रिपोर्टरों के खिलाफ कार्रवाई तक की मांग कर डाली तथा अमर उजाला की गंदी पत्रकारिता के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली. बैकफुट पर आए अमर उजाला ने बाद में खबरों में सुधार की कोशिश की पर व्‍यापारी अब भी अखबार के पत्रकारों से नाराज हैं. व्‍यापारियों ने हत्‍या के खिलाफ प्रदर्शन भी किया तथा हत्‍यारों की गिरफ्तारी न होने तक आंदोलन की चेतावनी दी है.

जालौन से एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...