Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

अमर उजाला, गाजियाबाद को बड़ा झटका, पांच लोग बरेली में हिंदुस्‍तान से जुड़े

हिंदुस्‍तान ने अमर उजाला, गाजियाबाद को बड़ा झटका दिया है. गाजियाबाद में कार्यरत पांच लोगों ने इस्‍तीफा देकर हिंदुस्‍तान, बरेली ज्‍वाइन कर लिया है. सिटी इंचार्ज के रूप में कार्यरत अनुरोध भारद्वाज ने हिंदुस्‍तान में डीएनई के रूप में ज्‍वाइन किया है. वे अमर उजाला में चीफ रिपोर्टर के पद पर कार्यरत थे. वे लगभग 16 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे इसके पहले वे गाजियाबाद में आज, दैनिक जागरण, हिंदुस्‍तान को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पिछले दो सालों से अमर उजाला से जुड़े हुए थे. 

हिंदुस्‍तान ने अमर उजाला, गाजियाबाद को बड़ा झटका दिया है. गाजियाबाद में कार्यरत पांच लोगों ने इस्‍तीफा देकर हिंदुस्‍तान, बरेली ज्‍वाइन कर लिया है. सिटी इंचार्ज के रूप में कार्यरत अनुरोध भारद्वाज ने हिंदुस्‍तान में डीएनई के रूप में ज्‍वाइन किया है. वे अमर उजाला में चीफ रिपोर्टर के पद पर कार्यरत थे. वे लगभग 16 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे इसके पहले वे गाजियाबाद में आज, दैनिक जागरण, हिंदुस्‍तान को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पिछले दो सालों से अमर उजाला से जुड़े हुए थे. 

अमर उजाला से आमोद कौशिक ने भी इस्‍तीफा दे दिया है. वे गाजियाबाद में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत थे. बरेली में प्रिंसिपल करेस्‍पांडेंट के पद पर ज्‍वाइन किया है. इसके पहले वे गाजियाबाद में नवभारत टाइम्‍स, डीएलए, राष्‍ट्रीय सहारा तथा आकाशवाणी को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पिछले दो सालों से वे अमर उजाला के साथ थे. मृत्‍युंजय मिश्र ने भी इस्‍तीफा देकर हिंदुस्‍तान ज्‍वाइन कर लिया है. वे अमर उजाला में सीनियर करेस्‍पांडेंट थे. बरेली में उन्‍हें प्रिंसिपल करेस्‍पांडेंट बनाया गया है. उन्‍होंने अमर उजाला के साथ ही अपने करियर की शुरुआत की थी तथा पांच सालों से जुड़े हुए थे.

अनुराग शुक्‍ल ने भी अमर उजाला, गाजियाबाद से इस्‍तीफा दे दिया है. वे यहां पर सब एडिटर थे. उन्‍हें हिंदुस्‍तान में सीनियर सब एडिटर बनाया गया है. वे 2008 से अमर उजाला से जुड़े हुए थे. इनके साथ मुदित त्‍यागी ने भी अमर उजाला से इस्‍तीफा देकर हिंदुस्‍तान ज्‍वाइन कर लिया है. मुदित पिछले चौदह सालों से गढ़ मुक्‍तेश्‍वर के प्रभारी थे. उन्‍होंने यहां पर सीनियर रिपोर्टर के पद पर ज्‍वाइन किया है. उन्‍हें लखीमपुर खीरी का प्रभारी बनाया जाएगा. बताया जा रहा है कि इन लोगों के अलावा अमर उजाला के लगभग आधा दर्जन और लोग हिंदुस्‍तान के संपर्क में हैं. जल्‍द ही ये लोग भी बरेली में हिंदुस्‍तान ज्‍वाइन कर लेंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...