अमर उजाला, बरेली में कई बदलाव हुए हैं. पिछले दिनों सिटी इंचार्ज के पद से हटाकर डाक में भेजे गए पंकज सिंह की वापसी हो गई है. उन्हें फिर से सिटी इंचार्ज बना दिया गया है. उन्होंने अपने जिम्मेदारी संभाल ली है.
शाहजहांपुर से अरुण पराशरी को बरेली बुलाए जाने के बाद खाली पड़े ब्यूरोचीफ के पद पर अजय सक्सेना को तैनात किया गया है. अजय अभी तक बरेली में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे. प्रबंधन ने कुछ दिन पहले कुछ शिकायतें मिलने के बाद अरुण को बरेली अटैच कर दिया था.
हिंदुस्तान, अलीगढ़ में कार्यरत सुनील कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी बरेली में अमर उजाला के साथ शुरू कर चुके हैं. वे हिंदुस्तान में ट्रेनी के पद पर कार्यरत थे. यहां उन्हें जूनियर रिपोर्टर के पद पर लाया गया है.
दैनिक जागरण, मेरठ से इस्तीफा देकर गौरव पांडेय भी अमर उजाला, बरेली के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. उन्हें किस पद पर लाया गया है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.






