: जीतेंद्र मौर्य टीवी से जुड़े : दैनिक जागरण, नोएडा से इस्तीफा देने वाले डीएनई बृजेश सिंह के बारे में खबर है कि वे अमर उजाला से जुड़ने जा रहे हैं. तेजतर्रार पत्रकारों में गिने जाने वाले बृजेश को अमर उजाला अपने नेशनल ब्यूरो में स्पेशल करेस्पांडेंट बनाने जा रहा है. हालांकि इस खबर की पूर्ण रूप से पुष्टि नहीं हो पा रही है, पर सूत्रों का कहना है कि बृजेश सिंह इसी पद पर अमर उजाला से जुड़ने वाले हैं. बृजेश सिंह काफी लम्बे समय से जागरण को अपनी सेवाएं दे रहे थे.
देवघर(झारखण्ड) से खबर है कि देश लाइव के संथाल परगना प्रभारी जीतेन्द्र कुमार सिंह ने संस्थान को बाय-बाय बोल दिया है. जीतेन्द्र ने अपनी नई पारी प्रकाश झा के चैनल मौर्य टीवी के साथ शुरू की है. वे इससे पहले ईटीवी बिहार-झारखण्ड एवं साधना न्यूज़ में भी काम कर चुके है. जीतेन्द्र पिछले आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं.






