अमर उजाला, मेरठ से खबर है कि प्रबंधन ने छह लोगों का प्रमोशन कर दिया है. इन सभी को लेटर दे दिया गया है. पिछले काफी समय से ये लोग अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिन लोगों का प्रमोशन किया गया है उनमें अमित शर्मा, पंकज श्रीवास्तव, विपिन धनखड़, विजय त्रिपाठी, मुस्तकीम एवं विनीत पारीख के नाम शामिल हैं. इन सभी को सब एडिटर से प्रमोट करके सीनियर सब एडिटर बनाया गया है. ये लोग लम्बे समय से अमर उजाला को अपनी सेवाएं दे रहे हैं. प्रबंधन इसके पहले भी इस यूनिट में कई लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट कर चुका है.





