अमर उजाला, मैनपुरी खबर है कि बलराम शर्मा को बाहर कर दिया गया है. हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने खुद इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. बलराम आगरा से मैनपुरी भेजे गए थे. इसके पहले शरद शंखदार मैनपुरी के ब्यूरोचीफ थे, जिन्हें कुछ शिकायतों के बाद हटाकर बलराम को भेजा गया था. अब बलराम की जगह सेकेंड मैन के रूप में काम देखने वाले प्रदीप चौहान को मैनपुरी का प्रभार दे दिया गया है.






