: विक्रम की नई पारी : अमर उजाला, इटावा से खबर है कि वेद प्रकाश त्रिपाठी को नया ब्यूरोचीफ बनाया गया है. वेद अभी तक कानुपर में अपनी सेवाएं दे रहे थे. अब तक इटावा में ब्यूरोचीफ की जिम्मेदारी निभा रहे वीरेश मिश्रा को औरेया का प्रभारी बना दिया गया है. मूल रूप से इटावा के रहने वाले वीरेश की गिनती तेजतर्रार पत्रकारों में होती है. सूत्रों का कहना है काफी समय से उन्हें इटावा से हटाने की कोशिश चल रही थी.
अब तक औरैया में ब्यूरोचीफ की भूमिका निभा रहे एस चौहान को वापस कानपुर बुला लिया गया है. चौहान काफी समय से औरैया में तैनात थे. बताया जा रहा है कि प्रबंधन अभी कुछ और तबादले भी कर सकता है.
हिंदुस्तान, बदायूं से खबर है कि बिनवार के रिपोर्टर विक्रम प्रताप सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी की शुरुआत दैनिक जागरण से की है. सूत्रों का कहना है कि विक्रम वरिष्ठों से परेशान चल रहे थे तथा आजिज आकर अखबार को बाय कर दिया. वे अखबार की लांचिंग के समय से ही जुड़े हुए थे.






