अमर उजाला, बदायूं से बर्खास्त सुशील कुमार और प्रवीन सक्सेना ने हल्द्वानी में दैनिक जागरण ज्वाइन कर लिया है. उल्लेखनीय है कि अमर उजाला प्रबंधन ने पिछले सप्ताह तमाम गंभीर शिकायतों के बाद ब्यूरो चीफ कंचन वर्मा सहित सर्कुलेशन और विज्ञापन के समस्त स्टाफ को बर्खास्त कर दिया था. सुशील कुमार और प्रवीन सक्सेना के विरुद्ध भी कार्रवाई हुई थी. सूत्रों का यह भी कहना है कि सुशील कुमार ने दिल्ली की लड़की से लव मैरिज की है, जिससे नाराज लकड़ी के परिजनों की ओर से सुशील के विरुद्ध मुकदमा लिखाया गया है. बताया जा रहा है कि सुशील और प्रवीन ने अमर उजाला के अपेक्षा कम वेतन पर जागरण ज्वाइन किया है.





