अमर उजाला, लखनऊ से खबर है कि हरीश तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है. वे ब्यूरो में कार्यरत थे. कुछ समय पहले ही उन्होंने लोकल से प्रमोट करके ब्यूरो में भेजा गया था. हरीश अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. माना जा रहा है कि संपादकीय की मौजूदा परिस्थितियों में वे अपने को फिट नहीं पा रहे थे.
जिया न्यूज से खबर है कि महेंद्र प्रजापति को चंदौली जिले का रिपोर्टर बनाया गया है. वे इसके पहले महुआ न्यूज को अपनी सेवाएं दे रहे थे. महेंद्र कई अखबारों को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
अगर आप भी किसी चैनल या अखबार से जुड़े हैं तो अपनी जानकारी भड़ास के साथ [email protected] के जरिए शेयर कर सकते हैं.






