Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

अस्‍सी साल पुराना न्‍यूजवीक होगा बंद, डिजिटल एडिशन के लांचिंग की घोषणा

न्यूयार्क : अमेरिकी समाचार पत्रिका न्यूजवीक ने 80 साल पुराने अपने प्रिंट पब्लिकेशन को बंद करने की घोषणा कर दी है और इसके साथ ही सभी तरह की डिज़िटल मीडिया की शुरुआत की घोषणा भी की गई है। लेकिन इन फैसलों के साथ ही तमाम कर्मचारियों की छंटनी की भी बातें कही गई हैं। न्यूजवीक के मुताबिक अमेरिकी प्रिंट संस्करण का आखिरी इश्यू 31 दिसंबर को प्रकाशित होगा और इसके साथ ही डिज़िटल मीडिया के सभी प्रारूपों की शुरुआत कर दी जाएगी। 

बताया गया है कि ये डिज़िटल ज़माना है, मीडिया संगठनों पर ऑनलाइन का दबाव बढ़ा है जहां लोग अपने सेल फोन और टैबलेट पर ही न्यूज़ वगैरह पढ़ते हैं। इस सन्दर्भ में न्यूजवीक ने कई सारे अखबारों का हवाला दिया जिन्होंने अपने प्रिंट एडिशन बंद कर ऑनलाइन हो गए हैं। न्यूजवीक के अलावा स्मार्ट मनी ने जून में घोषणा की कि वह मीडिया के डिजिटल स्वरूप के पक्ष में अपने प्रिंट पब्लिकेशन को बंद कर रहा है।
 
न्यूज़ वीक की ये घोषणा कोई चौकाने वाली नहीं है क्योंकि कम्पनी के मालिक बैरी डिल्लर ने इस बात का इशारा जुलाई में ही कर दी थी। अखबार की सम्पादक टीना ब्राउन ने कहा कि न्यूजवीक अब न्यूजवीक ग्लोबल ऑनलाइन के नाम से बुलाया जाएगा और यह एकमात्र विश्वव्यापी संस्करण होगा जो सब्सक्राइब करने के बाद ही उपभोक्ता को मिल पायेगी। (एजेंसी)
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...