दिल्ली पुलिस बुरी तरह बौखलाई हुई है. आम लोगों के साथ पत्रकारों को भी नहीं बख्श रही है. खबर है कि पुलिस ने पत्रकारों पर भी लाठियां भांजी और आंसू गैस के गोले बरसाए. इस हंगामे में अंग्रेजी चैनल न्यूज एक्स की पत्रकार रिद्धिमा तोमर भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं.
दरअसल भीड़ को नियंत्रित करने के लिए छोड़े गए आंसू गैस के गोले से वे घायल हो गईं. जब वे घूम-घूम कर लाइव रिपोर्टिंग कर रही थीं तो आंसू गैस का गोला उनके पैर में आकर लगा. यह गोला उनके जींस को चीरते हुए उनके पैर में धंस गया. इसके बाद भी दर्द से कराहती रिद्धिमा रिपोर्टिंग करती रहीं और रोती रहीं. बाद में उनके सहयोगी उन्हें उठाकर अस्पताल ले गए.






