सम्भल : चैनल को बंद कराने की मांग को लेकर शहर की आवाम ने प्रदर्शन किया। बुधवार को शहर के लोग जामा मस्जिद के पास एकत्र हुए और शहर के स्थानीय टीवी चैनल को बंद कराने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान आरोप लगाया कि शहर का चैनल धार्मिक एवं आम जनता की खबरों के नाम पर वसूली कर रहा है। चैनल द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों में एक समुदाय के समाचार खासतौर से नहीं दिखाए जाते। बीते नौ दिसंबर से कौमी एकता प्रतीत सैय्यद मखदूम अशरफ मिया जहांगीर सिमनानी का चार रोजा उर्स मनाया जा रहा है। इसे सभी ने कवरेज कर साम्प्रदायिक सौहार्द का माहौल बनाया लेकिन चैनल ने सुविधा शुल्क न मिलने पर कवरेज करने से इंकार कर दिया।
उन्होंने चैनल को बंद कराने की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर समस्त उर्स कमेटी के अलावा हाजी रिजवान, गब्बू प्रकाश, फरजंद वारसी, इमरान अशरफी, हाजी रफत, साबिर, तहजीब, मु. वसीम, महफूज अली, मु. असलम आदि थे। (जागरण)






