Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

आगरा का सांसद कुछ नहीं समझता पत्रकारों को!

आगरा का सांसद पत्रकारों की कुछ भी इज्‍जत नहीं समझता। इसका प्रमुख कारण है कि आगरा का सांसद पत्रकारों की औकात को भली-भांति जानता है। उसे अच्‍छी तरह पता है कि आगरा के पत्रकारों की हैसियत क्‍या है। आगरा के सांसद हैं प्रोफेसर राम शंकर कठरिया, जो कि पहले आगरा विश्‍वविद्यालय में तैनात थे। उस समय आगरा के चंद पत्रकार अपने लाभ के लिए इनसे मिलने जाया करते थे।

आगरा का सांसद पत्रकारों की कुछ भी इज्‍जत नहीं समझता। इसका प्रमुख कारण है कि आगरा का सांसद पत्रकारों की औकात को भली-भांति जानता है। उसे अच्‍छी तरह पता है कि आगरा के पत्रकारों की हैसियत क्‍या है। आगरा के सांसद हैं प्रोफेसर राम शंकर कठरिया, जो कि पहले आगरा विश्‍वविद्यालय में तैनात थे। उस समय आगरा के चंद पत्रकार अपने लाभ के लिए इनसे मिलने जाया करते थे।

इसमें बड़े बैनर के वो पत्रकार भी शामिल थे, जो कि अपनी दलाली धंधे के लिए आगरा यूनिवर्सिटी में अंक तालिका में नंबर बढ़वाने या फ़ेल को पास कराने आदि का काम करते थे। इनका सीधा पाला तब राम शंकर कठरिया से पड़ता था। तभी से उनको भली-भांति पता है कि आगरा के पत्रकारों की औकात क्या है। समय का दौर बदला और प्रोफेसर रमाशंकर कटेरिया को बीजेपी ने टिकट दे दिया और प्रोफेसर सांसद बन गये।

अब वर्तमान में जो स्थिति है, वह बहुत ही नकारात्मक है। क्योंकि एक तो सांसद पत्रकारों की बखत नहीं समझता और ऊपर से दलाल टाइप के पत्रकारों ने और पोताम्बरी करके सांसद के भाव बढ़ा दिए हैं। अभी हाल में ही आगरा आए वरुण गांधी की सुरक्षा में लगे जवानों ने जब पत्रकारों से अभद्रता कर दी तब सांसद को पीछे से यह कहते सुना गया कि ये इसी लायक हैं। बरहाल यहां के पत्रकारों की स्थिति बहुत ही दयनीय हो चुकी है।

आगरा से एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...