आजतक के कर्मचारी डरे हुए हैं. नोएडा का आधुनिक ऑफिस उन्हें रास नहीं आ रहा है. इस हाईटेक ऑफिस में कोई साया है. पिछले दिनों शार्ट सर्किट से आग लगी तो एक रोज सीलिंग गिर गई. कर्मचारियों का कहना है कि जब वे बेसमेंट में अपनी कार या बाइक पार्क करने जाते हैं तो कोई अदृश्य हाथ उन्हें तमाचा जड़ जाता है. अब तो कर्मचारी दिन में ही बेसमेंट में जाने से डरने लगे हैं. रात तो और खौफ पैदा कर रही है. अगर पंजाब केसरी में छपी इस स्टोरी को सही माने तो भाई आजतक में कहीं ना कहीं कोई भूतहा आग तो लगी ही है. नीचे देखिए पंजाब केसरी में प्रकाशित खबर.






