आज समाज से खबर है कि रवि कांत दरार ने इस्तीफा दे दिया है. वे चंडीगढ़ में आज समाज और इंडिया न्यूज दोनों के एचआर डिपार्टमेंट के हेड थे. बताया जा रहा है कि उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने वाले हैं इसकी भी जानकारी नहीं मिल पाई है. रविकांत के रहते आज समाज एवं इंडिया न्यूज दोनों संस्थानों में मैन पॉवर की कमी नहीं रही. परन्तु उनके चले जाने के बाद मार्केटिंग एवं अन्य कई विभागों में पद खाली पड़े हुए हैं. रविकांत इसके पहले भी कई संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.





