Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

आम लोगों में भी दिखा पुलिस के खिलाफ आक्रोश, पत्रकारों का रायबरेली बंद सफल

रायबरेली में पत्रकारों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को पूरा शहर बंद रहा. इस बंद से लोगों के मन में पुलिस एवं प्रशासन के खिलाफ पनप रहा गुस्‍सा साफ नजर आया. पत्रकारों के समर्थन में आयोजित यह बंद लगभग पूरी तरह सफल रहा. पुलिस की असंवेदनशीलता ने आग में घी का काम किया और लोग स्‍वर्स्‍फूत तरीके से बंद में शामिल होकर पत्रकारों को अपना समर्थन दिया. पत्रकारों की मांग थी कि जिले के एसपी तथा कोतवाल को हटाया जाए.

रायबरेली में पत्रकारों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को पूरा शहर बंद रहा. इस बंद से लोगों के मन में पुलिस एवं प्रशासन के खिलाफ पनप रहा गुस्‍सा साफ नजर आया. पत्रकारों के समर्थन में आयोजित यह बंद लगभग पूरी तरह सफल रहा. पुलिस की असंवेदनशीलता ने आग में घी का काम किया और लोग स्‍वर्स्‍फूत तरीके से बंद में शामिल होकर पत्रकारों को अपना समर्थन दिया. पत्रकारों की मांग थी कि जिले के एसपी तथा कोतवाल को हटाया जाए.

पेट्रोल पंपों, दवाखानों और अस्‍पतालों में तो सांकेतिक बंदी का ऐलान किया था, जबकि खुदरा बाजारों में ज्‍यादातर शटर दरवाजे बंद रहे. बंदी में आटो मोबाइल्‍स विक्रताओं और आटो-चालकों ने अपने चक्‍के जाम रखने के ऐलान पर अमल किया. जिले के दोनों बार ने भी इस बंदी को अपना पूरा समर्थन दिया. इनके अलावा जिले भर के चार दर्जन से अधिक संगठन पत्रकारों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर इस बंद को सफल बनाने में अपना योगदान दिया. राजनैतिक दल के लोगों ने भी इस बंद को अपना समर्थन देकर पत्रकारों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की तथा पुलिस व प्रशासन की असंवेदनशील रवैया की आलोचना की.

गौरतलब है कि पुलिस की हरामखोरी तथा लापरवाही के चलते यह मामला इतना तूल पकड़ लिया है. पुलिसवालों ने एक पत्रकार के भतीजे को जमकर मारपीट कर घायल कर दिया. पत्रकार जब न्‍याय की उम्‍मीद लेकर कोतवाली पहुंचे तो कोतवाल ने पत्रकारों के साथ बदतमीजी की तथा फर्जी फंसाने की धमकी दी. पत्रकार जब इस अभद्रता की जानकारी देने के लिए एसपी को फोन किया तो उन्‍होंने फोन नहीं उठाया, जिससे मामला और बिगड़ गया. जिसके बाद पत्रकार सड़क जाम करने लगे और पुलिस ने एसपी के आदेश पर लाठियां भांजनी शुरू कर दी. इसमें कई पत्रकार घायल हुए. इसके बाद पुलिस ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए पत्रकार के भतीजे तथा पत्रकारों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया, जिससे स्थिति और अधिक बिगड़ गई.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...