Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

‘आयरन फीस्‍ट’ में लड़ाकू विमान ध्‍वस्‍त करेंगे दुश्‍मन के ठिकाने

जैसलमेर। एशिया की सबसे बडी चांधन फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय वायुसेना के लडाकू विमानों और हेलीकॅाप्टरों द्वारा सोमवार को मिसाइल और बम बरसाकर काल्पिनिक दुश्मन के ठिकाने को नेस्तनाबूद करने का प्रदर्शन किया जाएगा। भारतीय वायुसेना के सबसे बडे युद्धाभ्यास आयरन फीस्ट की तैयारियों के मद्देनजर यह उसका फुल ड्रेस रिहर्सल होगा। रविवार को भी पूर्वाभ्यास किया गया था। इस अभ्यास में दोपहर में शुरू हुई बमवर्षा रात करीब दस बजे तक जारी रही। इस युद्धाभ्यास का दिल्ली और गांधीनगर से आए वायुसेना के अफसरों ने रिव्यू भी किया।

जैसलमेर। एशिया की सबसे बडी चांधन फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय वायुसेना के लडाकू विमानों और हेलीकॅाप्टरों द्वारा सोमवार को मिसाइल और बम बरसाकर काल्पिनिक दुश्मन के ठिकाने को नेस्तनाबूद करने का प्रदर्शन किया जाएगा। भारतीय वायुसेना के सबसे बडे युद्धाभ्यास आयरन फीस्ट की तैयारियों के मद्देनजर यह उसका फुल ड्रेस रिहर्सल होगा। रविवार को भी पूर्वाभ्यास किया गया था। इस अभ्यास में दोपहर में शुरू हुई बमवर्षा रात करीब दस बजे तक जारी रही। इस युद्धाभ्यास का दिल्ली और गांधीनगर से आए वायुसेना के अफसरों ने रिव्यू भी किया।

सोमवार को फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान अग्रिम पंक्ति के लडाकू विमान सुखोई- 30 एमकेआई समेत आधा दर्जन विमानों द्वारा वारगेम में दुश्मन के काल्पनिक ठिकानों को तबाह करने का प्रदर्शन किया जाएगा। एमआई 35, एमआई 17, एमआई 17 वी 5 ने काफी नीचे उड़ान भर कर हमले करने का प्रदर्शन करेंगे। जबकि मालवाहक विमान एएन 32, आईएल 78, हरक्यूलिस सुपर ने युद्ध के दौरान सहायता देने का प्रदर्शन करेंगे। हरक्यूलिस से लडाकू विमानों में एयर फ्यूल देने का भी प्रदर्शन किया जाएगा। रिहर्सल के लिए जोधपुर के अलावा उत्तरलाई, नाल, जैसलमेर, फलौदी और भुज से भी विमानों ने उड़ान भरकर अपनी अचूक निशानेबाजी का प्रदर्शन करेंगे।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मौजूदगी में 22 फरवरी को होने वाले भारतीय वायुसेना के सबसे बडे युद्धाभ्यास आयरन फीस्ट रिहर्सल की शुरुआत में सबसे पहले वायुसेना की सारंग टीम के हेलीकॉप्टर हवाई करतब दिखाएंगे। आकाश गंगा टीम द्वारा आतंकी शिविर पर कमांडों उतार कर उस पर कब्जा करने का भी प्रदर्शन किया जाएगा। युद्धाभ्यास आयरन फीस्ट में स्वदेश में निर्मित युद्धक विमान तेजस भी अपना तेज दिखाएगा। इस विमान को लेकर भारतीय वायुसेना काफी आशावान है। ध्यान रहे कि युद्धाभ्यास आयरन फीस्ट में देश के सौ से अधिक विमान अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। राष्ट्रपति के अलावा रक्षा मंत्री एके एंटनी, रक्षा राज्य मंत्री जितेंद्रसिंह, एयर चीफ मार्शल एनएके ब्राउन, थल सेनाध्यक्ष जनरल विक्रमसिंह, नौ सेनाध्यक्ष एडमिरल देवेंद्र जोशी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित 50 मित्र राष्ट्रों के रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख सम्मिलित होंगे।

जैसलमेर से चंदन सिंह भाटी की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...