आर्यन टीवी, पटना से खबर है कि चंदन कुमार झा ने इस्तीफा दे दिया है. वे ब्यूरोचीफ के पद पर कार्यरत थे. चंदन ने अभी कहीं ज्वाइन नहीं किया है, पर बताया जा रहा है कि वे अगले महीने प्रिंट मीडिया में कहीं ज्वाइन करने जा रहे हैं. माना जा रहा है कि इलेक्ट्रानिक मीडिया की पत्रकारिता से उनका मन भर गया है. चंदन पिछले दो सालों से आर्यन टीवी को अपनी सेवाएं दे रहे थे. इसके पहले भी वे लम्बे समय तक पटना में सहारा समय और साधना न्यूज के ब्यूरोचीफ रह चुके हैं.
चंदन ने अपने करियर की शुरुआत सन 96 में पटना में ही आर्यावर्त अखबार के साथ की थी. इसके बाद वे प्रभात खबर तथा दैनिक जागरण को अपनी सेवा देने के बाद सहारा से जुड़ गए थे. इस्तीफा के संबंध में पूछे जाने पर चंदन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अब वे प्रिंट मीडिया में जुड़ना चाहते हैं. एक छोटे से ब्रेक के बाद वे अगले महीने से फिर सक्रिय हो जाएंगे.





