साहित्य-संस्कृति की पत्रकारिता में गहरी दखल रखने वाले आलोक पराड़कर अब अमर उजाला की लखनऊ टीम का हिस्सा होंगे. उन्होंने यहाँ वरिष्ठ संवाददाता के पद पर ज्वाइन किया है. आलोक अभी जनसंदेश टाइम्स के साथ चीफ रिपोर्टर के रूप में जुड़े हुए थे. उन्होंने अपने जाने की सूचना प्रबंधन को दे दी है. गौरतलब है कि इसके पहले आलोक वरिष्ठ संवाददाता के रूप में हिंदुस्तान को अपनी सेवाएं दे रहे थे. प्रबंधन द्वारा उनका तबादला बनारस कर दिए जाने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था तथा जनसंदेश टाइम्स से जुड़ गए थे. समझा जा रहा है कि वे हिंदुस्तान छोड़ने के बाद से ही जागरण और अमर उजाला के सम्पर्क में थे और बेहतर ऑफर मिलने पर उन्होंने अमर उजाला ज्वाइन कर लिया. आलोक के जनसंदेश टाइम्स से जाने की पुष्टि जनसंदेश टाइम्स के संपादक डा. सुभाष राय ने की.
नीतीश सरकार ने साधना न्यूज से इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर वीडियो एडिटर के रूप में कार्यरत थे. उन्होंने अपनी नई पारी जागरण प्रकाशन के ऑनलाइन सर्विस एमएमआई ऑनलाइन लिमिटेड से की है. नीतीश इसके पहले भी कई संस्थानों के हिस्सा रह चुके हैं.






