Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

इंडियन एक्‍सप्रेस ने भी छापी गैंगरेप पीडिता की पहचान, मामला दर्ज

खबर आ रही है कि दिल्ली में मेल टुडे अखबार के बाद इंडियन एक्‍सप्रेस के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुआ है. इंडियन एक्‍सप्रेस ने भी दिल्‍ली गैंगरेप पीडिता तथा उसके परिवार के पहचान का खुलासा कर दिया, जिसके चलते यह मामला दर्ज हुआ है. मीडिया एथिक्‍स में रेप या यौन हिंसा की शिकार महिला का पहचान उजागर करने पर अघोषित मनाही रही है. कोर्ट भी कई बार पीडिता की पहचान का खुलासा किए जाने पर नाराजगी जता चुका है, इसके बाद भी अब तक इस तरह के मामले में अखबार को हड़काकर या धमकाकर छोड़ दिया जाता था. अब एफआईआर दर्ज करने का यह शायद नया मामला है.

बताया जा रहा है कि गैंगरेप के बाद दिल्‍ली तथा पूरे देश में जिस तरह की सरकार विरोधी लहर है. युवाओं में जिस तरीके का आक्रोश उससे सरकार इस पूरे मामले में फूंक फूंक कर कदम रख रही है. यही कारण रहा कि पीडिता को न सिर्फ इलाज के लिए सिंगापुर भेजा गया, बल्कि उसका शव वापस आने पर आनन-फानन में अंतिम संस्‍कार कर दिया गया, जबकि परिवार चाहता था कि छात्रा का अंतिम संस्‍कार वे अपने पुश्‍तैनी जिले में विधिपूर्वक करें. सरकार तथा सरकारी मशीनरी इस मामले को लेकर पूरी तरह दबाव में है. वो किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने देना चाहती है, इसके चलते ही मेल टुडे के बाद इंडियन एक्‍सप्रेस के खिलाफ भी दिल्‍ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

मेल टुडे के खिलाफ हुए एफआईआर की खबर इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं – गैंगरेप पीड़िता की पहचान उजागर करने पर मेल टुडे अखबार के खिलाफ एफआईआर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...