Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

इंडिया टीवी के ‘घमासान लाइव’ में आपस में भिड़े सपा-भाजपा एवं कांग्रेस के समर्थक

इटावा में पांच फरवरी को न्‍यूज चैनल इंडिया टीवी के कार्यक्रम 'घमासान लाइव' में कांग्रेस, सपा व भाजपा समर्थक आपस में भिड़ गए और सचमुच का घमासान शुरू कर दिया. जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक हाथापाई और धक्‍का-मुक्‍की शुरू हो गई. 'घमासान लाइव' कार्यक्रम में कई पार्टी के प्रत्‍याशियों समेत बड़ी संख्‍या में उनके समर्थक भी पहुंचे थे. कार्यक्रम शहर के बीचों-बीच स्थित पक्‍का तालाब पर आयोजित किया गया था, जिसके चलते वहां बड़ी तादात में लोग पहुंचे थे. 

जनपद का एकमात्र उद्योग सूत मिल के बंद हो जाने के मुद्दे पर कांग्रेस प्रत्‍याशी कोमल सिंह कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी को दोषी ठहराया. ये बात सपा के कुछ कार्यकर्ताओं को खराब लगी और किसी सपा कार्यकर्ता ने सपा प्रत्‍याशी रघुराज शाक्‍य का पम्‍पलेट कांग्रेस प्रत्‍याशी के ऊपर फेंक दिया. इस बात पर कांग्रेस समर्थक भड़क गए और सपाइयों पर पम्‍पलेट फेंके जाने का आरोप लगाने लगे, लेकिन सपाइयों ने कहा कि यह काम भाजपा कार्यकर्ताओं का है. बस फिर क्‍या था भाजपा प्रत्‍याशी अशोक दुबे समर्थक, कांग्रेस और सपा समर्थक आपस में भिड़ गए. नौबत यहां तक आ पहुंची कि हाथापाई और धक्‍का-मुक्‍की भी होने लगी. एक दूसरे के खिलाफ जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे लगाए जाने लगे. कार्यक्रम में एक समय तो भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई. किसी तरह मामले को बवाल में बदलने से रोका गया. हालांकि इस दौरान बहुजन समाज पार्टी के प्रत्‍याशी एवं समर्थक कहीं नजर नहीं आए.

इटावा से विकास मिश्र की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...