इंडिया टीवी से खबर है कि सुदीप्तो चौधरी ने यहां पर सीनियर वीपी के पद पर ज्वाइन किया है. उन्हें गौतम शर्मा के स्थान पर लाया गया है, जो हाल ही में यहां से इस्तीफा देकर एबीपी समूह से जुड़ गए हैं. चौधरी ने बीते 2 जनवरी को अपना पद संभाला है. वे इंडिया टीवी की मैनेजिंग डाइरेक्टर ऋतु धवन को रिपोर्ट करेंगे. चौधरी लम्बे समय से मार्केटिंग इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. इंडिया टीवी से पहले वे टीवी9, टीवी9 कर्नाटक और न्यूज9 में सीनियर वीपी एवं नेशनल सेल्स और ब्रांड पोजिशनिंग के रूप में जुड़े थे. इसके अलावा वे टाटा यलो पेजेज, इंडिया टुडे, जी नेटवर्क, 9एक्स और स्टार न्यूज को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्हें टीवी एवं प्रिंट एडवरटाइजिंग में दो दशक से ज्यादा का अनुभव है.





